ऑटो न्यूज़

टेस्टिंग के दौरान भारत में नजर आई ये धाकड़ इलेक्ट्रिक SUV, जान लीजिये इसके खास फीचर्स

वियतनामी कार निर्माता कंपनी विनफास्ट की इलेक्ट्रिक SUV VF e34 फिलहाल विदेशी मार्केटों में बिकती हुई नजर आती है। अब हाल ही में कंपनी की यह कार भारत में टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। इस कार के साथ विनफास्ट भारत में एंट्री करेगी। आइये जानते हैं कि कंपनी की इस कार में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Image

टेस्टिंग के दौरान भारत में नजर आई ये धाकड़ इलेक्ट्रिक SUV, जान लीजिये इसके खास फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Vinfast VF e34: हाल ही में वियतनामी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी विनफास्ट की इलेक्ट्रिक SUV भारत में टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। यह कंपनी दुनिया के अन्य देशों में बिकती है। काफी समय पहले से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि विनफास्ट भारत में एंट्री करेगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि कंपनी किस कार के साथ देश में कदम रखेगी। टेस्टिंग के दौरान स्पॉट होने के बाद यह कहा जा सकता है कि भारत में कंपनी VF e34 कार के साथ ही कदम रखेगी। आइये जानते हैं कि इस कार में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

VF e34 का डिजाईन

VF e34 में आपको बहुत ही स्लीक LED DRL नजर आती है। यह DRL कार के पूरे फ्रंट पर फैली हुई है। इसके साथ ही यह DRL, LED हेडलैंप के ऊपर मौजूद है। कार में रूफ रेल, स्मोक्ड टेल लैंप, रियर स्पॉइलर भी है और कार का चार्जिंग पोर्ट पीछे की तरफ, C पिलर के साथ मौजूद है।

VF e34 के फीचर्स

कार में 10 इंच का वर्टीकल टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। इसके साथ ही कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और एक रोटरी गेयर सिलेक्टर भी दिया गया है। अन्य फीचर्स के साथ ही कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कार में 6 एयरबैग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रिवर्स कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और रियर पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कार में इलेक्ट्रिक मोटर है जो 148 हॉर्सपावर की ताकत और 242nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस कार की टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है और इसकी रेंज लगभग 318 किलोमीटर होगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article