हरियाणा को मिलेगा राज्य का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा, हाइवे पर सफर होगा सुपरफास्ट

MLFF सिस्टम के साथ गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होती। मौजूदा व्यवस्था में टोल पेमेंट के लिए वाहनों को बैरियर के सामने रुकना पड़ता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।

हरियाणा में हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर स्थित बस्तारा टोल प्लाजा (Bastara toll plaza) को राज्य का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा बनाने की दिशा में काम हो रहा है। इस नई व्यवस्था का ट्रायल शुरू हो चुका है। इससे पहले हाल ही में भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजस्थान में एनएच-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर स्थित दौलतपुरा टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) बेस्ड टोलिंग सिस्टम की शुरुआत की। एनएचएआई शाहजहांपुर और मनोहरपुर के टोल प्लाजा को भी एमएलएफएफ सिस्टम में बदलने की योजना बना रहा है। हरियाणा के साथ यह देश का चौथा बैरियरलेस टोल प्लाजा होगा। बैरियरलेस टोल प्लाजा से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें खत्म होंगी और वाहनों की आवाजाही पहले के मुकाबले तेज होगी।

MLFF tolling system

मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम (Photo: X handle/@NHAI_Official)


MLFF tolling system कैसे करता है काम

मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम मौजूदा टोल पेमेंट सिस्टम की जगह लेने जा रहा है। यह एक आधुनिक और तकनीक आधारित समाधान है। इस सिस्टम में वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होती। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों के साथ काम करता है। RFID रीडर FASTag की पहचान करते हैं, जबकि ANPR कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन करते हैं। इसके बाद टोल शुल्क खुद ही कट जाता है, जिससे गाड़ी बिना रुके आसानी से टोल प्लाजा पार कर सकती है।

End of Feed