Bajaj Pulsar 220F को मिला नया स्टाइलिश लुक! LED हेडलाइट और इंडिकेटर्स के साथ हुई अपडेट

अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, Bajaj Pulsar 220F को अब नए अपडेट के साथ पेश कर दिया गया है।

भारतीय युवाओं के बीच लंबे समय से पॉपुलर रही Bajaj Pulsar 220F का अपडेटेड वर्जन पेश हो चुका है। कंपनी ने इस बाइक में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिनमें सबसे बड़ा अपडेट नई LED हेडलाइट और LED इंडिकेटर्स का है। नई 2026 Bajaj Pulsar 220F की एक्स-शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग देशभर के अधिकृत डीलरशिप पर शुरू कर दी है।

Bajaj Pulsar 220F

Bajaj Pulsar 220F

अब मिलेगा फुल LED लाइटिंग सेटअप

नई Pulsar 220F में सबसे बड़ा बदलाव इसके लाइटिंग सिस्टम में देखने को मिलता है। पहले जहां बाइक में पारंपरिक हैलोजन हेडलाइट दी जाती थी, वहीं अब कंपनी ने इसमें फुल LED हेडलाइट और नए LED टर्न इंडिकेटर्स शामिल किए हैं। LED लाइट्स न केवल बाइक को अधिक आधुनिक लुक देती हैं, बल्कि रात के समय बेहतर रोशनी भी उपलब्ध कराती हैं।

End of Feed