Google Maps के साथ और भी हाईटेक हुआ Bajaj Chetak! नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ अपडेटेड मॉडल

Bajaj Chetak अब पहले से ज्यादा एडवांस हो गया है। यह बदलाव स्कूटर को स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Bajaj Chetak अब पहले से ज्यादा एडवांस और फीचर-लोडेड अवतार में सामने आ गया है। कंपनी ने अपने इस पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट करते हुए इसमें कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें सबसे बड़ा अपडेट Google Maps का इंटीग्रेशन है। Bajaj Chetak का 2026 मॉडल भारत में 91,504 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। जहां एंट्री-लेवल वेरिएंट पहले के मुकाबले करीब 5,000 रुपये तक सस्ता हुआ है, हालांकि कुछ दूसरे वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी भी देखी गई है।

Chetak

Chetak (Photo: Chetak)

स्कूटर को मिला नया नेमिंग सिस्टम

इस अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया नेमिंग सिस्टम अपनाया गया है, जिसमें ‘C’ सीरीज का इस्तेमाल किया गया है। लोअर वेरिएंट्स में नए फीचर्स जोड़े जाने से अब ये पहले के मुकाबले ज्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑफर करते हैं। फिलहाल Chetak रेंज कुल पांच वेरिएंट्स – C2501, C3001, C3501, C3502 और C3503 में उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है।

End of Feed