2024 Bajaj Pulsar NS200: बजाज ऑटो जल्द नई पल्सर एनएस200 भारत में लॉन्च करने वाली है जिसका एक और टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। नए टीजर में अपडेटेड पल्सर एनएस200 को मिले तकनीक बदलावों की जानकारी मिली है। यहां एलईडी डीआरएल और इंडिकेटर के अलावा अन्य कई बदलाव नजर आए हैं। कंपनी नए रंगों और कुछ नए फीचर्स के साथ 2024 बजाज पल्सर एनएस200 मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी यहां सेमी-डिजिटल क्लस्टर की जगह नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दे सकती है जैसा नई पल्सर एन150 और एन160 के साथ मिला है।
यहां एलईडी डीआरएल और इंडिकेटर के अलावा अन्य कई बदलाव नजर आए हैं।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी!
नई पल्सर एन150 और एन160 की तर्ज पर 2024 बजाज पल्सर एनएस200 के साथ भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलने वाली है जो राइडर को बहुत सी जानकारी देगी। नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर नया गियर पोजिशन इंडिकेटर, ऐवरेज फ्यूल इकोनॉमी और समय का पता लग जाएगा। इसके अलावा पहले से मौजूद ट्रिप मीटर, ओडोमीटर और स्पीडोमीटर के साथ फ्यूल गेज की जानकारी भी यहां राइडर को मिलने वाली हैं।
कितना दमदार होगा इंजन
अनुमान है कि बजाज इस नई मोटरसाइकिल के इंजन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं करेगी। पल्सर एनएस200 के साथ 199.5 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 24 बीएचपी ताकत और 18.74 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स देने वाली है। इसके अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल एबीएस भी बाइक को मिलने वाला है।
