Most Powerful Bajaj Pulsar NS400: बजाज 3 मई को भारत में अब तक की अपनी सबसे दमदर पल्सर एनएस400 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने नई मोटरसाइकिल का एक और टीजर लॉन्च से पहले जारी किया है जिसमें बाइक की नई डिजाइन दिखाई दी है। इसके पिछले हिस्से में चौड़ा टायर दिया गया है जो नई डिजाइन के साथ आया है। कंपनी ने हाल में पल्सर एनएस125, एनएस160 और एनएस200 बाइक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च की हैं, इसके अलावा अब 2024 अपडेट्स के साथ नई पल्सर एन250 भी मार्केट में आ गई है। बजाज पल्सर एनएस400 बिल्कुल नए स्टाइल और डिजाइन में पेश की जाएगी और ये 400 सीसी सेगमेंट की बाइक्स से मुकाबला करने वाली है।
कंपनी ने नई मोटरसाइकिल का एक और टीजर लॉन्च से पहले जारी किया है।
दिखने में कैसी होगी एनएस400
बजाज ऑटो बिल्कुल नई पल्सर एनएस400 के साथ फीचर्स और डिजाइन लैंग्वेज बहुत कुछ मौजूदा एनएस लाइनअप वाले ही दे सकती है। हालांकि इसके दमदार इंजन और बिल्कुल नए मॉडल होने के लिहाज से बाइक को दूसरी डिजाइन का फ्यूल टैंक, नई स्टाइल का हेडलैंप और इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए नए रंगों में पेश कर सकती है। इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल सकता है जो संभवतः एनएस200 से प्रीमियम होगा। बाइक के अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने की उम्मीद है, वहीं डुअल चैनल एबीएस से लैस दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स भी मिल सकते हैं।
कितना दमदार होगा इंजन
नई पल्सर एनएस400 के साथ बजाज ऑटो बड़े साइज के व्हील्स और इसके साथ चौड़े चायर्स देने वाली है। पावर की बात करें तो बाइक को डॉमिनार से लिया गया रीट्यून वर्जन 373.3 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है। ये इंजन 39.5 बीएचपी ताकत और 35 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ कंपनी ने 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। हमारा अनुमान है कि नई बजाज पल्सर एनएस400 की कीमत डॉमिनार 400 से कम होगी और जो करीब 2.30 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है। नई बाइक की कीमत 2 लाख रुपये के आस-पास शुरू होने का अनुमान है। इस कीमत के साथ ये 400 सीसी सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक बन सकती है।
