Bajaj जल्द लॉन्च करेगी अब तक की सबसे दमदार Pulsar, जानें कितनी हो सकती है कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 6, 2024, 08:07 PM IST

Bajaj Pulsar NS400 Launch: बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में अब तक की सबसे दमदार पल्सर बाइक लॉन्च की जाएगी। यानी अगले दो महीने में बिल्कुल नई पल्सर एनएस400 की बिक्री शुरू की जा सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द लॉन्च होगी बजाज पल्सर NS400
  • अब तक की सबसे दमदार Pulsar
  • अगले 2 महीने में लॉन्च होने की पुष्टि

Bajaj Pulsar NS400 Launch Timeline: बजाज ऑटो ने हाल में पल्सर एनएस125, एनएस160 और एनएस200 बाइक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च की हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी अगले 2 महीनों में बजाज पल्सर एनएस400 लॉन्च करने वाली है। बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में कंपनी अब तक की सबसे दमदार पल्सर मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इसका मतलब अप्रैल या मई 2024 तक नई बजाज पल्सर एनएस400 मार्केट में बिकने लगेगी। कंपनी ने पल्सर एनएस बाइक लाइनअप को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है, ऐसे में बिल्कुल नई पल्सर एनएस400 के साथ बहुत कुछ नया मिल सकता है।

Bajaj Pulsar NS400 Likely To Launch Soon

अप्रैल या मई 2024 तक नई बजाज पल्सर एनएस400 मार्केट में बिकने लगेगी!

दिखने में कैसी होगी एनएस400

बजाज ऑटो बिल्कुल नई पल्सर एनएस400 के साथ फीचर्स और डिजाइन लैंग्वेज बहुत कुछ मौजूदा एनएस लाइनअप वाले ही दे सकती है। हालांकि इसके दमदार इंजन और बिल्कुल नए मॉडल होने के लिहाज से बाइक को दूसरी डिजाइन का फ्यूल टैंक, नई स्टाइल का हेडलैंप और इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए नए रंगों में पेश कर सकती है। इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल सकता है जो संभवतः एनएस200 से प्रीमियम होगा। बाइक के अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने की उम्मीद है, वहीं डुअल चैनल एबीएस से लैस दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स भी मिल सकते हैं।

End of Feed