Bajaj Pulsar NS Series Launched In India: बजाज ऑटो ने नई पल्सर एनएस सीरीज मार्केट में लॉन्च कर दी है जिसका सबसे ताजा मॉडल एनएस125 है। तगड़े लुक वाली इस मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 1.05 लाख रुपये रखी गई है। इससे पहले कंपनी ने नई पल्सर एनएस160 और एनएस200 भी लॉन्च की हैं जिनकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 1.46 लाख रुपये और 1.57 लाख रुपये रखी गई है। बजाज ऑटो ने भारतीय मार्केट के लिए इन तीनों बाइक्स को कई कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया है, वहीं इसके फीचर्स में भी इजाफा किया गया है।
तगड़े लुक वाली इस मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 1.05 लाख रुपये रखी गई है।
ये बदलाव हैं आकर्षक
नई बजाज पल्सर एनएस125 के साथ कंपनी ने नया एलईडी हेडलैंप दिया है जो स्पोर्टी लुक वाले डीआरएल और टर्न इंडिकेटर्स के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने स्टाइल और डिजाइन में लगभग नाम मात्र का बदलाव किया है। टेक और फीचर्स की बात करें तो इन बाइक्स के साथ अब एलसीडी डिजिटल कंसोल दिया गया है जो पहले एन160 और एन150 को मिला था। इसके अलावा कंपनी ने दोनों महंगी बाइक्स एनएस200 और एनएस160 को टर्न बाय टर्न नेविगेशन भी मिला है, लेकिन ये फीचर आपको पल्सर एनएस125 में नहीं मिलेगा।
कितना दमदार है इंजन
बजाज पल्सर एनएस रेंज की इन तानों बाइक्स के पुर्जों को पहले जैसा रखा गया है, यानी इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां दोनों पहियों में डिस्क के साथ डुअल चैनल एबीएस मिलता है। इसके इंजन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। तीनों बाइक्स में एनएस200 को 199.5 सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन मिला है जो 24.16 बीएचपी ताकत बनाता है। दूसरा एनएस160 में लगा 160.03 सीसी एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 17.03 बीएचपी जनरेट करता है, वहीं तीसरा 124.45 सीसी का इंजन है जो 11.82 बीएचपी ताकत बनाता है। यहां 6-स्पीड और 5-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं।
