Audi Q5 Bold Edition Launched: ऑडी इंडिया ने अपनी क्यू5 एसयूवी का बोल्ड एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 72.3 लाख रुपये रखी गई है और लुक के साथ स्टाइल के मामले में ये जोरदार लग्जार कार है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप पर जाकर क्यू5 बोल्ड एडिशन की बुकिंग करा सकते हैं। बता दें कि ये स्पेशल एडिशन है और सीमित संख्या में भी उपलब्ध कराया जाएगा, इसका मतलब समय बीत जाने के बाद पैसा होने पर भी आप ये स्पेशल एडिशन खरीद नहीं पाएंगे।
ये स्पेशल एडिशन है और सीमित संख्या में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कितना स्पेशल है एडिशन
ऑडी क्यू5 बोल्ड एडिशन के एक्सटीरियर को ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज पर तैयार किया है जिससे ये स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा आकर्षक हो गई है। एक्सटीरियर हाइलाइट्स में ग्रिल, ऑडी लोगो, विंडो के इर्द-गिर्द, ओआरवीएम और रूफ रेल्स पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया है। कंपनी ने इस लग्जरी एसयूवी को 5 रंगों - ग्लेशियर व्हरइट, नवारा ब्लू, मायथॉस ब्लैक, डिस्ट्रिक्स ग्रीन और मैनहेटन ग्रे में उपलब्ध कराया है।
इंजन और फीचर्स जोरदार
ऑडी क्यू5 के फीचर्स की बात करें तो इसके साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स और मेमोरी फंक्शन, पार्किंग असिस्ट के साथ 360 डिग्री कैमरा, 6 ड्राइव मोड्स, 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 19 स्पीकर्स म्यूजिक सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल कॉकपिट, वायरलेस चार्जर और एंबिएंट लाइटिंग मिलते हैं। क्यू5 को 2.0-लीटर टीएफएसआई पेट्रोल इंजन मिलता है जो 261 बीएचपी ताकत और 370 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसके साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलता है। ये कार 6.1 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा है।
