कार में लगवाई सफेद हेडलाइट? जान लीजिये क्या कहते हैं नियम, कहीं हो न जाए चालान

अक्सर लोग कार की हेडलाइट में बदलाव करते हैं। कार की हेडलाइट से निकलने वाली रौशनी आपको रास्ता दिखाती है, तो सामने से आ रही कार के लिए यह तेज लाइट समस्या भी हो सकती है। इसीलिए वाहनों की हेडलाइट से संबंधित नियम भी बनाये गए हैं और अब इन्हें सख्ती से लागू भी किया जा रहा है। आइये जानते हैं नियमों के अनुसार आप कार में कैसी हेडलाइट इस्तेमाल कर सकते हैं।

White Headlight Rules: पिछले कुछ सालों से भारत में तेज सफेद हेडलाइट की मांग में काफी तेजी से इजाफा देखने को मिला है। जहां एक तरफ बहुत सी कार निर्माता कंपनियां पहले से ही कंपनी फिटेड सफेद हेडलाइट प्रदान करती हैं, वहीं कई बार लोग अपनी कार की पीली हेडलाइट को बदलवाकर कार मार्केट से सफेद हेडलाइट लगवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अपनी कार में पीली हेडलाइट लगवाना आपको महंगा पड़ सकता है और आपका चालान हो सकता है? ज्यादातर लोग कार में तेज और चटक सफेद हेडलाइट लगवाने से पहले नियमों पर ध्यान नहीं देते हैं। आइये जानते हैं नियम क्या कहते हैं?

White Headlight Rules In India

भारत में क्या हैं हेडलाइट संबंधित नियम

क्या हैं नियम?

नियमों के अनुसार सफेद हेडलाइट का इस्तेमाल गलत नहीं है। लेकिन सफेद हेडलाइट का एक तय कलर टेम्परेचर है। अगर आपकी कार में इस कलर टेम्परेचर से ज्यादा वाली हेडलाइट लगी हो तो यह गलत है और आपका चालान हो सकता है। कार में मौजूद सफेद हेडलाइट का कलर टेम्परेचर 5000K से 6000K के बीच होना चाहिए। गलत हेडलाइट का इस्तेमाल करने के लिए आपका 500 रुपये का चालान किया जा सकता है।

End of Feed