Amitabh Bachchan Mahindra Thar: सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन के पास करोड़ों रुपये की कई एक से एक लग्जरी कारें हैं, लेकिन हाल में उनकी फेवरेट कार कोई और बनी है। हाल में अमिताभ बच्चन एक नई एसयूवी में नजर आए हैं जो आम जनता की भी चहेती बनी है। यहां हम बात कर रहे हैं महिंद्र्रा थार की जिसे चलाते अमिताभ बच्चन का वीडियो इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच रहा है। गाड़ियों का बहुत शौक रखने वाले बिग बी अपने घर जलसा में काले रंग की महिंद्रा थार चलाते दिखे हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर जोरदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गाड़ियों का बहुत शौक रखने वाले बिग बी अपने घर जलसा में काले रंग की महिंद्रा थार चलाते दिखे हैं।
by u/ManavManglani in ManavManglani
4-व्हील ड्राइव है बिग बी की थार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इस वीडियो को मानव मंगलानी नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन काले रंग की 4-व्हील ड्राइव महिंद्रा थार चलाते नजर आ रहे हैं। भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा थार की जोरदार डिमांड लगातार जारी है, यही वजह है कि इस एसयूवी की डिलीवरी के लिए आपको लंबी वेटिंग मिलती है। बिग बी पर ये एसयूवी पूरी तरह फिट बैठती है, क्योंकि उनकी उम्र और थार की स्टाइल हमेशा ताजा दिखाई देती है।
लग्जरी कलेक्शन में थार शामिल
अमिताभ बच्चन के पास कई लग्जरी कारें हैं और इस शानदार कलेक्शन का हिस्सा अब नई महिंद्रा थार बन गई है। बिग बी के पास रोल्स रॉयस फैंटम, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास, टोयोटा लैंड क्रूजर, पॉर्श केमैन 987 एस, रेंज रोवर और टोयोटा कैमरी हाइब्रिड जैसी कारें मौजूद हैं। बता दें कि खबर में दिखाए गए वीडियो की टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है कि ये हाल में रिकॉर्ड किया गया है या फिर कोई पुराना वीडियो है।
