उत्तराखंड के युवा ने कर दिया कमाल, बना दी उड़ने वाली कार, देखें वीडियो

अल्मोड़ा के रहने वाले एक युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने एक ऐसी उड़ने वाली कार तैयार की है, जो सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षिक कर रही है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रहने वाले इनोवेटर और Hapida Sky Private Limited के फाउंडर एवं CEO रवि टम्टा ने भारत में पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट HAPIDA SKYNeX फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप की सफल टेस्ट फ्लाइट की घोषणा की है।

HAPIDA SKYNeX

उत्तराखंड के इस युवा ने बना दी उड़ने वाली कार

यह प्रोजेक्ट भारत में भविष्य की स्काई मोबिलिटी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। टम्टा का लक्ष्य एक ऐसा सुरक्षित और इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल डेवलप करना है, जो आने वाले समय में लोगों के परिवहन के तरीके को बदल सके। इस सफल परीक्षण को इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

End of Feed