ADAS फीचर्स के साथ आने वाली है Tata की ये SUV, टीजर में हुआ खुलासा

Tata Curvv Features Leaked: टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारत में नई कर्व एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया जाएगा। कंपनी ने हाल में इस एसयूवी के दोनों मॉडल्स का टीजर जारी किया है जिसमें एडीएएस और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व को मिलेंगे हाइटेक फीचर्स
  • एडीएएस और पैडल शिफ्टर्स मिलेंगे
  • जल्द भारत में लॉन्च होगी नई एसयूवी

Tata Curvv Features Leaked: टाटा मोटर्स जल्द नई एसयूवी कर्व ला रही है जिसका पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्जन उपलब्ध मार्केट में आएगा। कंपनी ने हाल में कर्व के आईसीई और इलेक्ट्रिक वर्जन की साथ में टेस्टिंग का टीजर जारी किया है। टीजर में एसयूवी के कई फीचर्स सामने आ गए हैं जिनमें एडीएएस और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं। टाटा कर्व ईवी का स्टाइल और डिजाइन शोकेस की हुई गाड़ी जैसा ही है, हालांकि इसे इलेक्ट्रिक दिखाने के लिए ब्लू हाइलाइट्स मिल सकते हैं। नैक्सॉन ईवी की तर्ज पर कर्व ईसी भी दो वेरिएंट - एमआर और एलआर में पेश की जा सकती है जिनका मतलब मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज है।

Tata Curvv SUV Features

टीजर में एसयूवी के कई फीचर्स सामनेगए हैं जिनमें एडीएएस और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नई टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक मिल सकता है। मीडियम रेंज मॉडल सिंगल चार्ज में करीब 460 किमी तक रेंज देता है, वहीं लॉन्ग रेंज को फुल चार्ज करने पर 500 से 550 किमी तक चलाया जा सकता है। बता दें कि टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दांव पहले ही लगा चुकी है और फिलहाल देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाली कंपनी भी टाटा ही है। सही समय पर सही गाड़ी लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कंपनी ने दबदबा बना लिया है।

End of Feed