रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन 452 से हटा पर्दा, जानें बाइक के बारे में सब कुछ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 7, 2023, 09:59 PM IST

Royal Enfield ने EICMA 2023 मोटर शो में New Himalayan 452 से पर्दा हटा लिया है। ये नई जनरेशन बाइक मौजूदा मॉडल के मुकाबले पूरी तरह बदल गई है जिसे 24 से 26 नवंबर को गोवा में लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452
  • EICMA 2023 में बाइक से हटा पर्दा
  • 24-26 अक्टूबर के बीच होगी लॉन्च

New Royal Enfield Himalayan 452 Breaks Cover: रॉयल एनफील्ड ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2023 मोटर शो में नई जनरेशन हिमालयन से पर्दा हटा लिया है। कंपनी ने आज से ही इस मोटरसाइकिल के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 24 से 26 नवंबर को गोवा में होने वाले 2023 रॉयल एनफील्ड राइडर मेनिया में इस नई बाइक की कीमत का ऐलान किया जाएगा। मौजूदा हिमालयन 411 के मुकाबले रॉयल एनफील्ड ने नई हिमालयन 452 को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। कंपनी ने यहां नई बाइक पेश करने के साथ इसी मोटरसाइकिल पर आधारित पहले रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से भी पर्दा हटाया है।

Royal Enfield Himalayan 452 Breaks Cover

2023 रॉयल एनफील्ड राइडर मेनिया में इस नई बाइक की कीमत का ऐलान किया जाएगा

कब से शुरू होगी बिक्री

रॉयल एनफील्ड संभवतः अप्रैल 2024 से नई जनरेशन हिमालयन की बिक्री ग्लोबल मार्केट में शुरू करने वाली है। नए ट्विन स्पार स्पेटफॉर्म पर बनी इस बाइक को एलईडी हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल, फ्यूल टैंक गार्ड, लगेज के लिए जैरी केन, 5 रंगों के विकल्प, 4-इंच टीएफटी डिजिटल कंसोल, स्मार्टफोल कनेक्टिविटी और गूगल मैप पर आधारित नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कॉल और एसएमएस अलर्ट, मल्टिपल डिस्प्ले कस्टमाइजेशन जैसे कई अन्य फीचर्स भी मिले हैं।

End of Feed