ऑटो न्यूज़

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक हिम-ई से हटा पर्दा, हिमालयन पर बनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 7, 2023, 06:37 PM IST

Royal Enfield ने EICMA 2023 शो में अपनी पहली Electric Bike Him-E Concept से पर्दा हटा लिया है। ये नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पूरी तरह मेड इन इंडिया होगी और इसकी टेस्टिंग हिमालय पर जारी है।

Image

कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है जिसका नाम हिम-ई रखा गया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड हिम-ई शोकेस
  • पहली इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड
  • पूरी तरह मेड इन इंडिया होगी

Royal Enfield First Electric Bike: रॉयल एनफील्ड ने ईआईसीएमए 2023 शो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट से पर्दा हटा लिया है। कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है जिसका नाम हिम-ई रखा गया है। इसी कॉन्सेप्ट बाइक के साथ कंपनी अपने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की टेस्टिंग करेगी जिसे आगे कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में लगाया जाएगा। इस बाइक को जल्द से जल्द मार्केट में लाने के लिए कंपनी ने अपने चेन्नई प्लांट में करीब 100 डिजाइनर्स और इंजीनियर्स को काम पर लगा दिया है, खासतौर पर हिम-ई के लिए।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

रॉयल एनफील्ड की नई इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी मिल है कि शहरी इलाकों के हिसाब से इसे डिजाइन किया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड हिम-ई का भार लगभग 200 किग्रा होगा और इसके हब पर इलेक्ट्रिक मोटर नहीं लगी होगी। इससे भार का अनुपात समान नहीं रखा जा सकता। रॉयल एनफील्ड की ये बाइक सिंगल चार्ज में 200-250 किमी तक रेंज देने वाली है और इसका उत्पादन पूरी तरह से घरेलू होगा।

बैटरी पैक भी होगा इनहाउस

रॉयल एनफील्ड ने जानकारी दी है कि हिम-ई इलेक्ट्रिक बाइक का बैटरी पैक भी इनहाउस डिजाइन और डेवेलप किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसकी विंड टनल टेस्टिंग भी की गई है। कंपनी ने ये भी बताया है कि हिमालय के दुर्गम रास्तों पर इस कॉन्सेप्ट बाइक के 3 प्रोटोटाइप टेस्ट किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक को ईआईसीएमए 2023 में शोकेस किया गया है। दिखने में फिलहाल ये कॉन्सेप्ट ही नजर आ रहा है और इसका प्रोडक्शन शुरू होने में अभी समय बाकी है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article