ऑटो न्यूज़

अब गाड़ियों से जा सकेंगे अमरनाथ, बीआरओ के कमाल से लंबी चढ़ाई से मिली राहत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 8, 2023, 01:42 PM IST

बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने अमरनाथ श्राइन तक सड़क बना दी है जिससे पहली बार वाहनों का एक जत्था पवित्र गुफा तक पहुंचा है। ये रास्ता जनता के लिए कम शुरू होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Image

अब तक पंचतर्णी या बालटाल पहुंच कर लंबा पहाड़ चढ़ना पड़ता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीआरओ ने किया नया कारनामा
  • अगरनाथ गुफा तक बनाई सड़क
  • गुफा तक पहली बार पहुंचे वाहन

Road To Amarnath Shrine: बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने एक और कारनामा कर दिखाया है, बाबा अमरनाथ श्राइन तक अब सड़क बना दी गई है। अब आप अपनी गाड़ी से सिर्फ बालटाल या पंचतर्णी तक नहीं, अमरनाथ गुफा के काफी नजदीक तक पहुंच सकते हैं। ये काम बुजुर्गों और बच्चों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है क्योंकि अब तक पंचतर्णी या बालटाल पहुंच कर लंबा पहाड़ चढ़ना पड़ता था। काफी खतरनाक होने की वजह से ये मार्ग असल में उम्र दराज लोगों और करीब 15 साल से छोटे बच्चों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

जवानों ने कर दिया कमाल

अधिकारियों ने सोमवार को यहां कहा कि पहली बार अमरनाथ गुफा तक वाहन पहुंच गए हैं जहां सीमा सड़क संगठन ने जम्मू-कश्मीर में स्थित इस गुफा मंदिर तक सड़क संपर्क का विस्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में डुमेल से बालटाल आधार शिविर के रास्ते अमरनाथ गुफा तक सड़क का चौड़ीकरण पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों ने बहुत बड़ा काम पूरा किया है और अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क संपर्क का विस्तार करके इतिहास बना दिया है। अधिकारियों के अनुसार वाहनों का पहला जत्था मंदिर तक पहुंच गया है।

पहली बार पहुंचा जत्था

बीआरओ को पिछले साल गुफा मंदिर तक जाने वाले दोहरे मार्गों का रख-रखाव करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीआरओ के ‘प्रोजेक्ट बीकन’ में अमरनाथ यात्रा मार्ग की बहाली और सुधार का काम शामिल है। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि इस सड़क का इस्तेमाल कब से शुरू होगा और क्या यात्रियों को अपने निजी वाहन इस रास्ते पर ले जाने दिए जाएंगे भी या नहीं। कुल मिलाकर अब तक यही जानकारी साफ तौर पर मिली है कि वाहनों का पहला जत्था अमरनाथ की गुफा तक पहली बार पहुंच चुका है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article