महिंद्रा थार 5-डोर को मिलेगा बड़े साइज का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, जानें कब लॉन्च होगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 25, 2023, 05:47 PM IST

Mahindra Automotive लगातार नई Thar 5-Door की टेस्टिंग कर रही है और ये ऑफरोड एसयूवी एक बार फिर दिखाई दी है। इस बार कार में बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की जानकारी सामने आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई महिंद्रा थार 5-डोर फिर दिखी
  • मिलेगा बड़ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
  • भारत में हो रहा बेसब्री से इंतजार

New Mahindra Thar 5-Door: महिंद्रा एंड महिंद्रा नई थार 5-डोर की लगातार टेस्टिंग कर रही है और अब इसके फीचर्स की ज्यादा जानकारी सामने आ गई है। हालिया स्पाय फोटोज में सामने आया है कि नई थार 5-डोर के साथ बड़े साइज का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया जाएगा। भारत में इस नई ऑफरोड एसयूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और लॉन्च होते ही ये मारुति सुजुकी जिम्नी और आगामी फोर्स गुरखा 5-डोर से तगड़ा मुकाबला करने वाली है। लंबे व्हीलबेस पर इस नई एसयूवी को तैयार किया जा रहा है जो केबिन में तीसरी पंक्ति के लिए पर्याप्त जगह लेकर आएगी।

Mahindra Thar 5 Door Infotainment System

भारत में इस नई ऑफरोड एसयूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है

5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट आएगा!

हाल में नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। हालांकि स्कॉर्पियो एन के मुकाबले नई महिंद्रा थार साइज में छोटी होगी।

End of Feed