Citroen 7 अगस्त को भारत में लॉन्च करेगी नई Basalt SUV, दिखने में कर्व की कॉपी

New Citroen Basalt Launch Date: सिट्रॉएन इंडिया 7 अगस्त 2024 को नई बसाल्ट कूपे एसयूवी लॉन्च करने वाली है जो दिखने में बहुत कुछ टाटा कर्व जैसी है। भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला भी कर्व से ही होने वाला है। दिलचस्प बात ये है कि टाटा मोटर्स की नई कर्व एसयूवी भी इस तारीख को लॉन्च होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 अगस्त को लॉन्च होगी सिट्रॉएन बसाल्ट
  • टाटा कर्व से मुकाबला करेगी नई SUV
  • इसी तारीख को आ रही नई टाटा कर्व

New Citroen Basalt Launch Date: सिट्रॉएन इंडिया ने हाल में नई बसाल्ट कूपे एसयूवी से पर्दा हटाया है जिसके लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है। भारतीय मार्केट में नई बसाल्ट को 7 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने मार्च 2024 में इसका प्री-प्रोडक्शन मॉडल दिखाया था और प्रोडक्शन मॉडल दिखने में लगभग वैसा ही है। दिखने में ये बहुत कुछ आगामी टाटा कर्व एसयूवी जैसी भी है। हालांकि बसाल्ट सिट्रॉएन इंडिया की नई एसयूवी है जो दिखने में वाकई बहुत आकर्षक है। इसके साथ 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिले हैं, वहीं बॉडी क्लैडिंग भी इसे काफी आकर्षक बनाती है जो मैट फिनिश में आई है।

Citroen To Launch New Basalt SUV On August 7

बसाल्ट सिट्रॉएन इंडिया की नई एसयूवी है जो दिखने में वाकई बहुत आकर्षक है।

फीचर्स और इक्विपमेंट्स

सिट्रॉएन बसाल्ट के साथ सी3 एयरक्रॉस की अंडरपिनिंग्स मिली हैं, वहीं इसकी झुकती हुई रूफलाइन इसके पिछले हिस्से में लगे स्पॉइलर तक जाती है। टेललाइट एलईडी जैसी दिखती है, लेकिन ये पारंपरिक लाइट बल्ब वाली है। इसे 5 रंगों - पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लैटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू में उपलब्ध कराया गया है। केबिन में झांकें तो अच्छी डिजाइन वाले डैशबोर्ड पर 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन, 7-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 15 वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले जैसे कई फीचर्स मिले हैं।

End of Feed