ऑटो न्यूज़

डीलरशिप पहुंचना शुरू हुई नई Tata Curvv, 7 अगस्त को भारत में होने वाली है लॉन्च

Tata Curvv EV Start Reaching Dealership: टाटा मोटर्स 7 अगस्त को भारत में नई कर्व ईवी लॉन्च करने वाली है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी अब डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। इस बात की बड़ी संभावना है कि टाटा नई कर्व ईवी के साथ आईसीई इंजन वाली एसयूवी भी मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

Image

ये एसयूवी डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है जिसकी फोटो इंटरनेट पर सामने आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • डीलरशिप पहुंचना शुरू हुई कर्व ईवी
  • 7 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी
  • आईसीई मॉडल भी हो सकता है पेश

Tata Curvv EV Start Reaching Dealership: टाटा लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद आखिरकार नई कर्व ईवी 7 अगस्त को भारत में लॉन्च करने वाली है। अब ये एसयूवी डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है जिसकी फोटो इंटरनेट पर सामने आ गई है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इसका नया विज्ञापन पेश किया है जिसमें नई ईवी का केबिन सामने आ गया है। इसमें कार का ग्राउंड क्लीयरेंस, फोर स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पूरी तरह डिडिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, डैशबोर्ड पर आर्टिफिशियल कार्बन फाइबर फिनिश और लाल एंबिएंट लाइटिंग जैसी जानकारी सामने आ गई है।

लॉन्च से पहले जानें सब कुछ

टाटा कर्व के लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सभी फीचर्स, इंजन, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, रेंज और गियरबॉक्स की जानकारी सामने आ गई है। इसके साथ आर18 अलॉय व्हील्स, पिछली सीट्स पर टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर की 6-वे अडजस्टेबल सीट्स, 500 लीटर का बूट स्पेस शामिल हैं। हाल में जानकारी मिली है कि टाटा कर्व को भारत एनकैप में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए एसयूवी के साथ चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, ईपीबी के साथ ऑटो होल्ड, ईपीएस के साथ ड्राइवर ड्राउजीनेस अलर्ट दिए गए हैं।

इंजन और खूब सारे फीचर्स

कर्व ईवी के अलावा ए-पिलर पर लगे ट्वीटर्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, एडीएएस बटन, स्टीयरिंग व्हील पर इलुमिनेटेड लोगो, टच कंट्रोल एसी फंक्शन, इंजन स्टार्ट स्टॉप और क्रोम डोर हैंडल्स भी कई ईवी को मिले हैं। नई टाटा कर्व एसयूवी के साथ 3 इंजन विकल्प मिलने वाले हैं जिनमें नया 1.5-लीटर क्रेल डीजल, 1.2-लीट पेट्रोल और 1.2-लीटर एल जीडीआई पेट्रोल इंजन शामिल हैं। इसके साथ आपको पैडल शिफ्टर, टाटा हैरियर से ली गई स्टीयरिंग, नैक्सॉन जैसा डैशबोर्ड, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 एडीएएस, 2 पोजिशन रियर सीट रिक्लाइनर, फ्लश डोर हैंडल्स के साथ वेलकम लाइट, वॉइस असिस्टेड सनरूफ के साथ नेचुरल लाइट कंट्रोल और कई अन्य मजेदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

फीचर्स अभी बाकी हैं

एसयूवी के अगले हिस्से में वेंटिलेटेड और पावर्ड सीट्स दी जाएगी। इसके अलावा लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, वायरलेस चार्जर और मूड लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ भी मिलने वाले हैं। जानकारी मिली है कि टाटा डीलर्स ने अनाधिकारिक तौर पर कर्व ईवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। टाटा नई एसयूवी के कई नए फीचर्स देने वाली है जिनमें एडीएएस और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं। नैक्सॉन ईवी की तर्ज पर कर्व ईसी भी दो वेरिएंट - एमआर और एलआर में पेश की जा सकती है जिनका मतलब मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नई टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक मिल सकता है। मीडियम रेंज मॉडल सिंगल चार्ज में करीब 460 किमी तक रेंज देता है, वहीं लॉन्ग रेंज को फुल चार्ज करने पर 500 से 550 किमी तक चलाया जा सकता है। बता दें कि टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दांव पहले ही लगा चुकी है और फिलहाल देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाली कंपनी भी टाटा ही है। सही समय पर सही गाड़ी लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कंपनी ने दबदबा बना लिया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article