अब तक की सबसे दमदार Bajaj Pulsar लॉन्च को तैयार, कंपनी ने जारी किया नया टीजर

Most Powerful Bajaj Pulsar NS400: बजाज ऑटो 3 मई को भारत में बिल्कुल नई पल्सर एनएस400 लॉन्च करने वाली है जिसका नया टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। टीजर में बाइक का अगला हिस्सा और स्टाइलिश लुक वाले अलॉय व्हील्स नजर आए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 3 मई को लॉन्च होगी सबसे दमदार पल्सर
  • लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने टीजर दिया
  • अगला हिस्सा काफी स्टाइलिश बनाया गया

Most Powerful Bajaj Pulsar NS400: भारत में बजाज अपनी अब तक की सबसे दमदार पल्सर एनएस400 मोटरसाइकिल 3 मई को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने नई मोटरसाइकिल का एक और टीजर लॉन्च से ठीक पहले जारी किया है जिसमें बाइक की नई डिजाइन दिखाई दी है। टीजर में बाइक का अगला हिस्सा और स्टाइलिश लुक वाले अलॉय व्हील्स नजर आए हैं। कंपनी ने हाल में पल्सर एनएस125, एनएस160 और एनएस200 बाइक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च की हैं, इसके अलावा अब 2024 अपडेट्स के साथ नई पल्सर एन250 भी मार्केट में आ गई है। बजाज पल्सर एनएस400 बिल्कुल नए स्टाइल और डिजाइन में पेश की जाएगी और ये 400 सीसी सेगमेंट की बाइक्स से मुकाबला करने वाली है।

Bajaj Pulsar NS400 Teased Again

टीजर में बाइक का अगला हिस्सा और स्टाइलिश लुक वाले अलॉय व्हील्स नजर आए हैं

दिखने में कैसी होगी एनएस400

बजाज ऑटो बिल्कुल नई पल्सर एनएस400 के साथ फीचर्स और डिजाइन लैंग्वेज बहुत कुछ मौजूदा एनएस लाइनअप वाले ही दे सकती है। हालांकि इसके दमदार इंजन और बिल्कुल नए मॉडल होने के लिहाज से बाइक को दूसरी डिजाइन का फ्यूल टैंक, नई स्टाइल का हेडलैंप और इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए नए रंगों में पेश कर सकती है। इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल सकता है जो संभवतः एनएस200 से प्रीमियम होगा। बाइक के अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने की उम्मीद है, वहीं डुअल चैनल एबीएस से लैस दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स भी मिल सकते हैं।

End of Feed