सिर्फ 35,000 रुपये में पेट्रोल का झंझट खत्म, 90 सेकंड में बैटरी होगी फुल चार्ज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 21, 2023, 12:44 PM IST

IIT Delhi के पूर्व छात्रों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए Baaz नामक Electric Vehicle Startup खोला है. ये स्टार्टअप कम कीमत वाला बेहद सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है जिसके बिना बैटरी वाले मॉडल की कीमत सिर्फ 35,000 रुपये है.

KEY HIGHLIGHTS
  • बहुत सस्ता है बाज इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • सिर्फ 35,000 रुपये में घर ला सकते हैं
  • 90 सेकंड में बदलती है इसकी बैटरी

Affordable Electric Scooter Baaz: भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से ट्रेंड में आ रहे हैं, खासतौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स जिनकी बिक्री में कई गुना इजाफा दर्ज किया गया है. इसी मौके का फायदा बड़े वाहन निर्माताओें के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप भी उठाना चाह रहे हैं. आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्रों ने बाज बाइक्स नामक स्टार्टअप इलेक्ट्रिक यातायात के लिए शुरू किया है जिसमें अंतिम मील तक पहुंचने वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स तैयार किए जा रहे हैं.

Baaz Electric Scooter

अंतिम मील तक पहुंचने वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स तैयार किए जा रहे हैं.

कीमत सिर्फ 35,000 रुपये

End of Feed