कबाड़ नहीं, शानदार बाइक चुनें! इन 5 सीक्रेट टिप्स से पहचानें Second Hand Bike की असली कंडीशन

Second Hand Bike Buying Guide: अगर आप भी अपनी जरूरत को देखते हुए सेकंड हैंड बाइक घर लाने का विचार बना रहे हैं तो यह आपके लिए समझदारी भरा फैसला हो सकता है, लेकिन सही जांच के बिना ऐसा करना ठीक नहीं होगा। इंजन, दस्तावेज, ओडोमीटर, ब्रेक और एक्सीडेंट हिस्ट्री की अच्छी तरह जांच करने से ही आप सुरक्षित और फायदे का सौदा कर सकते हैं।

Second Hand Bike Buying Guide: बाइक आज के समय में एक बड़ी जरूरत बन गई है। हालांकि, इस जरूरत को पूरा कर पाना बहुत से लोगों के लिए मुश्किल भी होता है। बाइक की जरूरत महसूस हो रही है और नई की जगह सेकंड हैंड बाइक घर लाने का विचार बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। नई बाइक की तुलना में सेकंड हैंड बाइक कम बजट में मिल जाती है इसलिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन आपको यह भी समझने की जरूरत है कि अगर बिना जांच-पड़ताल के बाइक खरीद ली जाए तो बाद में भारी खर्च उठाना पड़ सकता है। इसलिए पुरानी बाइक खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों की जांच करना बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में आपको इसी बारे में जानकारी दे रहे हैं-

Second Hand Bike Buying

सेकंड हैंड बाइक खरीदने से पहले जरूर करें ये काम (Photo: AI Generated)

इंजन की हालत और आवाज

बाइक का इंजन उसकी जान होता है। सेकंड हैंड बाइक ले रहे हैं तो इसे स्टार्ट कर इंजन की आवाज ध्यान से सुनें। अगर आवाज असामान्य, खड़खड़ाहट वाली या ज्यादा वाइब्रेशन वाली हो, तो सावधान रहें। एक्सिलरेटर देने पर स्मूद पिकअप होना चाहिए। धुआं ज्यादा निकल रहा हो तो यह भी इंजन की समस्या का संकेत हो सकता है।

End of Feed