साल खत्म होने में अभी भी 2 महीने का समय बाकि है। ऐसे में आखिरी महीनों में कई नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है।
इस साल के अंत तक लॉन्च होने जा रही 4 नई दमदार एसयूवी
Hyundai, Honda, Mahindra और JSW जैसी कंपनियां अपने नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें पेट्रोल, प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं। इन गाड़ियों में दमदार इंजन, आधुनिक डिजाइन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस साल के अंत तक कौन-कौन सी एसयूवी लॉन्च हो सकती हैं-
Hyundai Bayon
हुंडई अपनी नई Bayon एसयूवी को 26 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत 9 लाख से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115PS की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन के लिए छह-स्पीड मैनुअल और IVT गियरबॉक्स मिल सकता है। फीचर्स में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, AI वॉयस असिस्टेंट और लेवल-2 ADAS के 23 फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।
JSW Combat
JSW Combat को 4 दिसंबर 2026 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख से 40 लाख रुपये होगी। इस प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4kWh बैटरी मिलेगी। यह सेटअप 360hp की पावर और 610Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव, 15.6-इंच टचस्क्रीन, 540-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Honda 0 Alpha EV
होंडा अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 0 Alpha को 2 दिसंबर 2026 को पेश कर सकती है। इसकी संभावित कीमत 18 लाख से 24 लाख रुपये होगी। इसमें 65kWh से 75kWh तक के बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद है। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी से 500 किलोमीटर से ज्यादा की दावा की गई रेंज मिलने का अनुमान है। डिजाइन में बंद फ्रंट ग्रिल, LED लाइटिंग, 19-इंच अलॉय व्हील और बड़ा टचस्क्रीन मिल सकता है।
Mahindra Vision S
महिंद्रा दिसंबर 2026 में Vision S कॉन्सेप्ट पर आधारित कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 8 लाख से 15 लाख रुपये के बीच होगी। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। फीचर्स में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और छह-स्पीड मैनुअल व ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हो सकते हैं। इसका मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza और Hyundai Venue से होगा।
