अधिकांश लोग बड़ी गाड़ी खरीदने के लिए त्योहारों के सीजन का इंतजार करते हैं। अब जब देश में इस हर्षोल्लास के साथ त्योहार का सीजन चल रहा है तो कार की खरीदारी भी शुरू हो गई है। ग्राहकों को अपनी तरफ लभाने के लिए आटोमोबाइल कंपनियां धमाकेदार ऑफर्स भी दे रही हैं। अगर आप अपने घर के लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सितंबर महीने में भारतीय आटो बाजार में चार कार ने दस्तक दी थी अब अक्टूबर के महीने में भी कई बड़े धमाके होने जा रहे हैं।
भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है कई सारी धमाकेदार कार्स।(फोटो क्रेडिट-iStock)
आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में भारतीय बाजार में कई नई कारें दस्तक दे सकती हैं। अगर आप दिवाली के आसपास नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसी समय लॉन्च होने वाली संभावित कारों की जानकारी देने जा रहे हैं। बाजार में दस्तक देने वाली कारों में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं।
2025 महिंद्रा थार
संभावित लॉन्च: अक्टूबर की शुरुआत में
संभावित कीमत: 11 लाख रुपये
महिंद्रा की लोकप्रिय 3-डोर ऑफ-रोडिंग SUV, थार, जल्द ही अपने पहले मिडलाइफ अपडेट के साथ बाजार में दस्तक दे सकती है। 2025 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट कुछ डीलरशिप्स पर पहुंचनी शुरू भी हो गई है, और जानकारी के मुताबिक इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
इस अपडेट में नई फ्रंट ग्रिल और दो नए पेंट शेड शामिल किए गए हैं। केबिन में अब स्कॉर्पियो एन और थार रॉक्स की तरह नया स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलेगा, साथ ही एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम भी जोड़ा गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें मौजूदा थार वाला ही इंजन, ट्रांसमिशन और ड्राइवट्रेन विकल्प बरकरार रहेंगे।
नई महिंद्रा बोलेरो
संभावित लॉन्च: अक्टूबर की शुरुआत में
संभावित कीमत: 8.79 लाख रुपये
अगर आप महिंद्रा बोलेरो लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। महिंद्रा बोलेरो को जल्द ही एक नया अपडेट मिलने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस मजबूत SUV में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कुछ हल्के कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ऐसा भी अनुमान है कि महिंद्रा, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बोलेरो में कुछ नए फीचर्स जोड़ सकती है। हालांकि, इस फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन और गियरबॉक्स में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
नई महिंद्रा बोलेरो नियो
संभावित लॉन्च: अक्टूबर की शुरुआत में
संभावित कीमत: 8.92 लाख रुपये
यह साफ दिखाई देता है कि महिंद्रा अपनी प्रीमियम SUV बोलेरो नियो के अपडेट पर काम कर रही है, क्योंकि इसे हाल ही में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में नई ग्रिल, नया बंपर और अपडेटेड अपहोल्स्ट्री जैसे कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कंपनी इस SUV की प्रीमियम फील को और बेहतर बनाने के लिए इसमें कुछ नए फीचर्स भी शामिल कर सकती है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि अपडेटेड बोलेरो नियो में इंजन, ट्रांसमिशन और ड्राइव सिस्टम पहले जैसे ही रहेंगे।
2025 स्कोडा ऑक्टाविया आरएस
संभावित लॉन्च: 17 अक्टूबर
संभावित कीमत: 45 लाख रुपये
स्कोडा ऑक्टाविया आरएस के रूप में भारत में अपनी वापसी कर रही है। कंपनी इस मॉडल को इम्पोर्ट करके भारत में उपलब्ध कराएगी, और केवल 100 यूनिट्स ही लाए जाने की योजना है। इसकी बुकिंग अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह से शुरू होगी, जबकि कीमत का खुलासा 17 अक्टूबर को किया जाएगा।
ऑक्टाविया के इस स्पोर्टी वर्जन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे जो इसकी रेसिंग शैली को और निखारेंगे। केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ कॉन्ट्रास्टिंग रेड हाइलाइट्स भी मिलेंगी। यह सेडान 265 पीएस पॉवर देने वाले 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जिसमें 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स विकल्प शामिल होगा।
