Maruti का मास्टरस्ट्रोक! Brezza, Fronx और Grand Vitara को मिलने जा रहा है बड़ा अपडेट

मारुति सुजुकी भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए तीन पॉपुलर एसयूवी को कई बड़े अपडेट्स के साथ पेश करने जा रही है।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आने वाले वर्षों में भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने 2030 तक अपने मॉडल पोर्टफोलियो को 18 से बढ़ाकर 28 मॉडल तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस रणनीति के तहत कंपनी अपनी तीन लोकप्रिय SUV Brezza, Fronx और Grand Vitara को बड़े अपडेट के साथ पेश करने की योजना बना रही है। आइए जानते हैं ये तीनों एसयूवी कौन-से बड़े बदलावों के साथ पेश होने जा रही है-

Maruti

Maruti Suzuki

नई Brezza में मिल सकते हैं कई बड़े अपडेट

2026 Maruti Brezza फेसलिफ्ट में कुछ महत्वपूर्ण कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। एसयूवी को नया फ्रंट और रियर बंपर, अपडेटेड ग्रिल, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और नया फॉग लैंप सेटअप मिल सकता है। इसके केबिन में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नई अपहोल्स्ट्री और नए ट्रिम विकल्प दे सकती है। पावरट्रेन को लेकर भी बदलाव की संभावना जताई गई है। नई Brezza में Fronx वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल किया जा सकता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है। इसके अलावा CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी-माउंटेड CNG टैंक दिए जाने की भी संभावना है।

End of Feed