2027 Kawasaki Ninja 300 भारत में लॉन्च, 17 हजार रुपये बढ़ गया अब बाइक का दाम

Kawasaki ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 2027 Kawasaki Ninja 300 लॉन्च कर दी है। इस बार बाइक की कीमत बढ़ गई है।

Kawasaki ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक 2027 Kawasaki Ninja 300 को लॉन्च कर दिया है। नई Ninja 300 की एक्स-शोरूम कीमत 3.34 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि इस बार कंपनी ने बाइक में कोई बड़ा मैकेनिकल या फीचर अपडेट नहीं दिया है। पिछले मॉडल की तुलना में इसकी कीमत में 17,000 की बढ़ोतरी की गई है, जबकि इंजन, डिजाइन और फीचर्स पहले जैसे ही हैं। बढ़ी हुई कीमत के साथ ही इस बाइक के इंजन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं-

2027 Kawasaki Ninja 300

2027 Kawasaki Ninja 300 हुई भारत में लॉन्च

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

2027 Kawasaki Ninja 300 में पहले वाला 296cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन ही दिया गया है। यह इंजन 39 hp की अधिकतम पावर और 26.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं बाइक का स्टील-ट्यूब डायमंड फ्रेम, 37mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप भी पहले जैसा ही रखा गया है।

End of Feed