जल्द आ रही है नई 2026 टाटा टिगोर फेसलिफ्ट, बदले हुए लुक और डिजाइन के साथ लेगी एंट्री

2026 टाटा टिगोर फेसलिफ्ट: नई टियागो के लॉन्च के बाद टाटा मोटर्स अब अपने ग्राहकों के लिए 2026 Tata Tigor Facelift लाने जा रही है।

2026 टाटा टिगोर फेसलिफ्ट: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई टियागो को लॉन्च किया है। टियागो के बाद अब इस कार की सिबलिंग टिगोर को भी फेसलिफ्ट ट्रीटमेंट मिलने जा रहा है। यानी देश की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor को जल्द बड़ा अपडेट मिलने वाला है। दरअसल, हाल ही में 2026 Tata Tigor Facelift का डिजाइन पेटेंट सामने आया है, जिससे इसके नए लुक की कई अहम जानकारियां मिली हैं। यह अपडेटेड मॉडल मौजूदा Tigor की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आ सकता है।

2026 Tata Tigor Facelift

2026 Tata Tigor Facelift (Representative Image)

बदल जाएगा फ्रंट डिजाइन?

नई Tigor Facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलेगा, जो कि बहुत हद तक नई टियागो से मिलता-जुलता है। पेटेंट इमेज के अनुसार कार में नया फ्रंट बंपर दिया जाएगा, जिसमें ज्यादा शार्प और एंगुलर डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके साथ हेडलैंप्स और फ्रंट ग्रिल का लेआउट भी अपडेट किया गया है, जिससे कार का फ्रंट पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है।

End of Feed