नई Renault Kwid Facelift कल होगी लॉन्च! मिलेगा Duster जैसा लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी

Renault अपने भारतीय ग्राहकों के लिए कल यानी 3 जुलाई को 2026 Renault Kwid Facelift लाने जा रही है।

Renault India अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक 2026 Renault Kwid Facelift को 3 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। भारत में 2015 में लॉन्च होने के बाद यह Kwid का पहला बड़ा अपडेट होगा। नई Kwid में कंपनी ने डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई अहम बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके एक्सटीरियर में देखने को मिलेगा, जहां इसे यूरोप में बिकने वाली Dacia Spring से इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा केबिन में भी कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिससे यह Maruti Suzuki Alto K10, S-Presso और Tata Tiago जैसी प्रतिद्वंद्वी कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

2026 Renault Kwid Facelift

Renault Kwid Facelift कल होगी लॉन्च (AI Generated Image)

मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन

नई Renault Kwid Facelift के फ्रंट डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें Y-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी जाएंगी। इन DRLs के बीच में छोटी ग्रिल और Renault का नया लोगो मिलेगा। हेडलैंप बंपर के ऊपरी हिस्से में लगाए गए हैं, जबकि नीचे बड़े एयर डैम के चारों ओर ब्लैक क्लैडिंग दी गई है, जिससे कार का लुक पहले से ज्यादा SUV जैसा दिखाई देता है।

End of Feed