टेस्टिंग के दौरान दिखी 2026 Maruti Brezza CNG, 'अंडरबॉडी' टैंक के साथ बूट स्पेस की टेंशन हो जाएगी अब खत्म

भारत की सबसे भरोसेमंद कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय एसयूवी ब्रेजा (Brezza) को एक नए अपडेट के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है।

देश की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Maruti Suzuki Brezza अब नए अवतार में आने को तैयार है। हाल ही में 2026 Maruti Suzuki Brezza को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग के दौरान इस एसयूवी के अंडरबॉडी CNG टैंक को नोटिस किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी नई Brezza में ऐसा CNG सेटअप देने की तैयारी कर रही है, जिससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस मिल सके।

2026 Maruti Suzuki Brezza

2026 Maruti Suzuki Brezza (Maruti)

कई कारों के अपडेटेड मॉडल पर चल रहा काम

Maruti Suzuki इस समय अपनी कई कारों के अपडेटेड मॉडल पर काम कर रही है, जिनमें Baleno और Brezza जैसी गाड़ियां शामिल हैं। टेस्टिंग के दौरान दिखी नई Brezza भारी कैमुफ्लाज में नजर आई, लेकिन इसके नीचे लगे CNG टैंक ने साफ कर दिया कि कंपनी अब CNG कारों को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाने की दिशा में काम कर रही है। इससे पहले Maruti Suzuki ने सितंबर 2025 में लॉन्च हुई Victoris में पहली बार अंडरबॉडी CNG टैंक टेक्नोलॉजी पेश की थी। अब यही तकनीक Brezza में भी देखने को मिल सकती है।

End of Feed