2025 Tata Tiago भारत में हुई लॉन्च, कीमत जान बेच डालेंगे अपनी पुरानी कार

2025 Tata Tiago Launched: नई टाटा टियागो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये रखी गई है जो इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। बता दें कि 17 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कंपनी इस कार को शोकेस कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टियागो का अपडेटेड मॉडल लॉन्च
  • 4.99 लाख शुरुआती एक्सशोरूम कीमत
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखेगी कार

2025 Tata Tiago Launched: टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में ग्राहकों की चहेती 2025 टाटा टियोगो लॉन्च कर दी है। हाल में कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस किफायती हैचबैक के अपडेटेड मॉडल की फोटो शेयर की थी। अब कंपनी ने बहुत आकर्षक कीमत पर नई टियागो को देश में लॉन्च किया है। नई टाटा टियागो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये रखी गई है जो इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। बता दें कि 17 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कंपनी इस कार को शोकेस कर सकती है।

Tata Tiago 6 Lakh Sales Milestone

टा टिागो की शुुआती एकसशोरूम की 4.99 लाख रुये रख गई है

नए में क्या-क्या मिलेगा

नई टाटा टियागो के हालिया जारी टीजर में कार की रूपरेखा दिखाई दी है जिसमें इसका शार्कफिन एंटीना और पुरानी स्टाइल के अलॉय व्हील्स ध्यान देने वाली बातें हैं। फिलहाल कंपनी ने नई टियागो की सिर्फ कीमत उजागर की है, इस हैचबैक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हमारा अनुमान है कि मुकाबले के हिसाब से इसे बड़े अपडेट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें अपडेटेड ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स और नई तरह का अगला बंपर शामिल हैं। कंपनी ने नई टियागो को नए रंग देने की जानकारी भी दी है।

End of Feed