भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय SUV Tata Sierra की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी 25 नवंबर 2025 को नई सिएरा (Sierra) SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च के साथ टाटा एक बार फिर उस दिग्गज SUV को पुनर्जीवित करने वाली है, जिसे कई साल पहले बंद कर दिया गया था।
Tata Sierra/Photo-Tata
15 नवंबर को होगा अनावरण
लॉन्च से पहले 15 नवंबर 2025 को इस SUV को आधिकारिक तौर पर अनवील (Unveil) किया जाएगा। नई सिएरा को कई बार कैमुफ्लाज रैप में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हालांकि, ऑटो एक्सपो में दिखाई गई मॉडल की झलक देखकर उम्मीद की जा रही है कि इसका डिज़ाइन उसी लाइनअप पर आधारित रहेगा।
एक्सटीरियर डिजाइन और फीचर्स
नई Tata Sierra ICE वर्जन में ऑल-LED लाइटिंग सेटअप दिया जाएगा, जिसमें फ्रंट और रियर दोनों तरफ फुल-विथ लाइटबार्स, LED हेडलैंप्स, ब्लैक्ड-आउट ORVMs, C-पिलर्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और शार्क फिन एंटेना जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल होंगे। इसका लुक काफी प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक होगा, जो इसे Maruti Suzuki Victoris, Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, और Hyundai Creta जैसी SUV से टक्कर दिलाएगा।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
स्पाई शॉट्स के मुताबिक, नई सिएरा के केबिन में तीन स्क्रीन का लेआउट देखने को मिलेगा जिनमें एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक बड़ा सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और एक फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन शामिल है। तीनों स्क्रीन लगभग 12.3 इंच की होंगी और “फ्लोटिंग डिजाइन” में दी जाएंगी। इंटीरियर में ड्यूल-टोन थीम, सॉफ्ट-टच सरफेस, और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी प्रीमियम डिटेलिंग मिलेगी, जिससे केबिन का माहौल और भी लक्ज़री महसूस होगा।
इंजन ऑप्शंस
नई Tata Sierra में कंपनी तीन इंजन विकल्प पेश कर सकती है जिनमें 2.0-लीटर डीजल इंजन (टाटा हैरियर से लिया गया), 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल होंगे। ये इंजन बेहतर पावर और एफिशिएंसी देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसके अलावा, टाटा मोटर्स ने यह भी पुष्टि की है कि आने वाले समय में Sierra Electric (EV) वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे यह SUV सेगमेंट में एक मल्टी-पावरट्रेन विकल्प बन जाएगी।
कम्पटीशन और मार्केट पोजिशनिंग
नई Tata Sierra को टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम SUV रेंज में पोजिशन करेगी। यह मॉडल न केवल डिजाइन और फीचर्स के मामले में आधुनिक होगा, बल्कि इसमें कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, सुरक्षा फीचर्स और ड्राइविंग कम्फर्ट पर भी खास ध्यान दिया गया है।
