इटली की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी Ducati ने भारत में अपनी नई 2025 Panigale V2 लॉन्च कर दी है। इस शानदार सुपरबाइक की एक्स-शोरूम कीमत 19.12 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस नए मॉडल को पूरी तरह नए इंजन और हल्के डिजाइन के साथ पेश किया है, जिसे अब तक की सबसे हल्की Panigale बताया जा रहा है।
2025 Panigale V2/photo-canva
2025 Panigale V2- इंजन और परफॉर्मेंस
नई Ducati Panigale V2 में 890cc का 90-डिग्री V-twin इंजन दिया गया है, जो 120 hp की पावर और 93.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस बाइक को हल्का और संतुलित बनाने पर खास ध्यान दिया है। पिछले 955cc इंजन की तुलना में लगभग 30 hp की पावर कमी देखने को मिलती है, लेकिन इसका वजन सिर्फ 179 किलोग्राम (V2 S का वजन 175 किलोग्राम) है, जिससे यह अब तक की सबसे हल्की Panigale बन गई है।
2025 Panigale V2- फीचर्स और टेक्नोलॉजी
2025 Panigale V2 को 6-axis IMU आधारित इलेक्ट्रॉनिक पैकेज के साथ अपडेट किया गया है। इसमें Cornering ABS, Ducati Traction Control, Wheelie Control, Engine Brake Control, Quick Shift 2.0 शामिल हैं। वहीं, V2 S वेरिएंट में अतिरिक्त रूप से Ducati Power Launch और Pit Limiter फीचर भी मिलते हैं। राइडर को Race, Sport, Road और Wet चार राइडिंग मोड्स का विकल्प मिलता है। सभी सेटिंग्स और जानकारी 5-इंच के फुल-TFT डिस्प्ले पर आसानी से देखी जा सकती हैं।
2025 Panigale V2- सस्पेंशन और ब्रेकिंग
स्टैंडर्ड वेरिएंट में Marzocchi फ्रंट फोर्क और Kayaba रियर मोनोशॉक दिया गया है। वहीं, V2 S वेरिएंट में दोनों सिरों पर Ohlins सस्पेंशन मिलता है। दोनों मॉडल्स में Brembo M50 मोनोब्लॉक ब्रेक कैलिपर्स और Pirelli Diablo Rosso 4 टायर्स दिए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप और परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं।
2025 Panigale V2- कीमत
Ducati Panigale V2 (Standard)- ₹19.12 लाख (एक्स-शोरूम)
Ducati Panigale V2 S- ₹21.10 लाख (एक्स-शोरूम)
