New Maruti Swift bookings open: छप्पर फाड़ माइलेज देने वाली है नई जनरेशन स्विफ्ट, 1 लीटर में चलेगी इतना

New Generation Swift Features Leaked: मारुति सुजुक 9 मई 2024 को नई जनरेशन स्विफ्ट लॉन्च करने वाली है। इससे पहले ही नई हैचबैक के फीचर्स और माइलेज की बहुत सी जानकारी सामने आ गई है। जानकारी मिली है कि नई स्विफ्ट को एक लीटर पेट्रोल में करीब 26 किती तक चलाया जा सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई स्विफ्ट के फीचर्स हुए लीक
  • लॉन्च से पहले मिली ये जानकारी
  • 9 मई को लॉन्च होगी नई कार

New Generation Swift Features Leaked: भारत में लंबे समय से मारुति सुजुकी की नई जनरेशन स्विफ्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब कंपनी इसे 9 मई 2024 को भारत में लॉन्च करने वाली है जिसके फीचर्स और माइलेज की जानकारी सामने आ गई है। नई पीढ़ी की स्विफ्ट के साथ नया जेड12ई इंजन मिलने वाला है जो 82 एचपी ताकत बनाता है। ये इंजन ईंधन के मामले में बहुत किफायती है और एक लीटर पेट्रोल में करीब 26 किमी तक माइलेज देता है। भारत में लॉन्च हो रही नई हैचबैक को जापान और यूके वाले मॉडल जैसा इंटीरियर ही मिलने वाला है। कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

2024 Maruti Suzuki Swift Mileage Features Leaked

कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी है

जारी है नई जनरेशन स्विफ्ट कार की बुकिंग

मारुति सुजुकी 9 मई को नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले मारुति सुजुकी डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये टोकन के साथ कार बुक कर सकते हैं। नई स्विफ्ट में हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो हैचबैक के महंगे वेरिएंट्स को दिया जा सकता है। यहां फ्रंट फॉग लाइट्स और नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिले हैं। केबिन में नया 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है। हाल में मिली जानकारी के हिसाब से कंपनी नई स्विफ्ट के साथ एडीएएस यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम नहीं देने वाली।

End of Feed