2024 Kia Sonet Teaser: किआ इंडिया ने नई सॉनेट फेसलिफ्ट से पर्दा हटा लिया है जिसे 14 दिसंबर 2023 में पेश किया जाने वाला है। कंपनी अब तक इस कार के दो टीजर जारी कर चुकी है जिसमें 2024 सॉनेट का नया डिजाइन और कुछ नए फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। माना जा रहा है कि अगले साल की पहली तिमाही में इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस कार को दो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के विकल्प मिलेंगे, वहीं सबसे बड़ा आकर्षक इसमें मिलने वाला एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम होगा।
सबसे बड़ा आकर्षक इसमें मिलने वाला एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) होगा।
कितनी दमदार होगी
2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट के साथ पहले वाले तीन इंजन विकल्प मिलेंगे जिनमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पहले नंबर पर है जो 83 एचपी ताकत बनाता है। इसके बाद 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 120 एचपी ताकत बनाता है, अंत में 1.5-लीटर डीजल इंजन आता है जो 116 एचपी क्षमता वाला है। कंपनी इन इंजन विकल्पों के साथ 5-स्पीड मैनुअल पेट्रोल इंजन में, 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड डीसीटी टर्बो पेट्रोल में और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड एटी ट्रांसमिशन दिए हैं।
क्या नया मिलेगा
किआ सॉनेट फेसलिफ्ट को कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के अलावा केबिन में नए फीचर्स मिलेंगे। इनमें संभवतः नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिप्रेश केबिन, नई अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड पर कुछ बदलाव मिल सकते हैं। इसके साथ सबसे बड़ा बदलाव एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी एडीएएस मिल सकता है। हाल में यही फीचर ह्यून्दे वेन्यू में भी मिला है। अनुमान है कि नई किआ सॉनेट फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये होगी। कुल मिलाकर इस नई कार के साथ कुछ बदला हुआ अंदाज और चंद नए फीचर्स कंपनी देने वाली है।
