2024 Kia Carnival Booking Open: किआ ने भारतीय मार्केट में नई कार्निवल फेसलिफ्ट की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 3 अक्टूबर को किआ इंडिया 2024 कार्निवल एमपीवी लॉन्च करने वाली है जो मैजूदा मॉडल के मुकाबले बहुत बदल गई है। इस प्रीमियम एमपीवी में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 2 लाख रुपये के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं। फिलहाल नई एमपीवी को देश में पूरी तरह आयात करके बेचा जाएगा, वहीं आने वाले समय में इसकी लोकल असेंबली शुरू करेगी। यही वजह है कि इसकी कीमत कुछ ज्यादा होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि नई किआ कार्निवल फेसलिफ्ट की कीमत करीब 50 लाख रुपये होगी।
अनुमान लगाया जा रहा है कि नई किआ कार्निवल फेसलिफ्ट की कीमत करीब 50 लाख रुपये होगी।
कार्निवल को मिलेगी 2 सनरूफ
कंपनी ने नई कार का टीजर जारी किया है जिसमें कार्निवल को मिली 2 सनरूफ की पुष्टि हो गई है। नई कार्निवल इंपोर्टेड होगी यानी भारतीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी ने इस प्रीमियम एमपीवी का नया टीजर जारी किया है जिसमें इसके बदलाव सामने आ गए हैं। इसके साथ 12.3 इंच के दो स्क्रीन टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए, दो सनरूफ, रियर डैश कैम्स, हेड्स अप डिस्प्ले और डिजिटल रियर व्यू मिरर के साथ एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
7, 9 और 11 सीटर विकल्प
विदेशी मार्केट में बेची जा रही नई किआ कार्निवल एमपीवी को 7 सीटर, 9 सीटर और 11 सीटर विकल्पों में पेश किया गया है। यहां भी इसे इन्हीं विकल्पों में पेश किया जा सकता है। अनुमान है कि नई कार्निवल को 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, इसके अलावा 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाईब्रिड इंजन भी भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है। कंपनी भारत में ये प्रीमियम एमपीवी 3 अक्टूबर को ला रही है जिसका सीधा कोई मुकाबला भारतीय मार्केट में शामिल नहीं है। इससके मुकाबले टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस आती है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 18.92 लाख रुपये से 30.98 लाख रुपये के बीच है।
