2024 Maruti Suzuki Dzire: भारत में त्योहारों का सीजन आ चुका है और इस मौके का फायदा उठाने के लिए मारुति सुजुकी जल्द नई डिजायर लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले हाल में बिना किसी स्टिकर्स के नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर को देखा गया है। नए फोटो में साफ हो गया है कि 2024 डिजायर के साथ नया चेहरा मिलेगा जिसमें 6-स्लैट ग्रिल, पतले हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल, नई डिजाइन के बंपर्स और बहुत कुछ नया मिला है। नई डिजायर कुछ समय पहले लॉन्च हुई 2024 स्विफ्ट पर आधारित होगी। इसे भी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और नया के-सीरीज इंजन नई कार को मिलने वाला है। कुल मिलाकर ये नई कार लॉन्च होती ही भारत में हंगामा मचाने वाली है।
केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव
नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
कितनी हो सकती है कीमत
माना जा रहा है कि नई जनरेशन डिजाइन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 81 बीएचपी ताकत और 108 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा और इस बार कंपनी ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक या सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है। हमारा मानना है कि मारुति नई जनरेशन डिजायर को इसी साल लॉन्च करने वाली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि 6.50 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है।
