Tata Nexon: टाटा की कारें भारत में काफी पॉपुलर हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान टाटा की पंच SUV, भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के रूप में सामने आई है। पंच के साथ ही भारत में टाटा की नैक्सॉन कार भी बहुत ही पॉपुलर है। पेट्रोल वेरिएंट के साथ ही टाटा नैक्सॉन का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी भारत में बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में जानी मानी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG ने विंडसर EV लॉन्च की है। भारत में यह इलेक्ट्रिक SUV, टाटा नैक्सॉन से भी मुकाबला करेगी। आज हम आपको 5 ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें MG विंडसर, टाटा नैक्सॉन को पीछे छोड़ देती है।
बड़ी स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम
MG विंडसर में आपको 15.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। दूसरी तरफ टाटा नैक्सॉन EV में सिर्फ 12.3 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
पैनारोमिक सनरूफ
टाटा नैक्सॉन में सिंगल पेन सनरूफ ऑफर की गई है। जो साइज में ठीक-ठाक ही लगती है। लेकिन भारत में लोगों को पैनारोमिक सनरूफ ज्यादा पसंद आती है। MG विंडसर EV में बड़े साइज वाली एक पैनारोमिक सनरूफ है जबकि नैक्सॉन में यह मिसिंग है।
पीछे वाली सीट भी होती है रिक्लाइन
MG विंडसर में पीछे वाली सीट को रिक्लाइन किया जा सकता है जिससे कि पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा आराम मिलता है। दूसरी तरफ टाटा नैक्सॉन में यह फीचर नहीं मिलता है और नैक्सॉन की सीट्स को रिक्लाइन नहीं किया जा सकता है।
एंबिएंट लाइटिंग
टाटा नैक्सॉन EV के कैबिन में वैसे तो सब ठीक है लेकिन अगर एंबिएंट लाइटिंग होती तो बात ही कुछ और होती। इधर MG विंडसर में एंबिएंट लाइटिंग फीचर दिया गया है। इतना ही नहीं, एंबिएंट लाइट के लिए आप 256 रंगों में से किसी एक को चुन सकते हैं।
पावर्ड ड्राइवर सीट
MG विंडसर में आपको इलेक्ट्रिक पावर्ड सीट्स मिलती हैं। आप 6 तरीकों से ड्राइवर की सीट को एडजस्ट कर सकते हैं। दूसरी तरफ टाटा नैक्सॉन में ऐसा नहीं कर सकते। यहां आपको पावर्ड सीट्स नहीं मिलती हैं।
