2024 Force Gurkha 5-Door Bookings Open: फोर्स मोटर्स ने भारतीय मार्केट के लिए अपनी नई 5 दरवाजों वाली गुरखा एसयूवी से पर्दा हटा लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस धाकड़ एसयूवी की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। आने वाले कुछ ही हफ्तों में फोर्स इस ऑफरोड एसयूवी को लॉन्च करेगी जो संभवतः मई का पहला हफ्ता होगा। 25,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और मई 2024 के मध्य में कहीं नई गुरखा की डिलीवरी मिलनी शुरू हो जाएगी। भारतीय मार्केट में गुरखा 5-डोर का मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी और आगामी महिंद्रा थार 5-डोर से होने वाला है।
गुरखा 5-डोर का मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी और आगामी महिंद्रा थार 5-डोर से होने वाला है।
किन फीचर्स से लोडेड एसयूवी
2024 फोर्स गुरखा 5-डोर दिखने में जोरदार एसयूवी है और इसके साथ पैसा वसूल फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अगले हिस्से में सिंगल-स्लैट ग्रिल, फेंडर पर लगे टर्न इंडिकेटर्स, गोल एलईडी हेडलैंप्स और इसके साथ जुड़े एलईडी डीआरएल, फॉग लाइट्स और कॉर्नरिंग फंक्शन, इसके अलावा एसयूवी के साथ खड़े पैटर्न में लगे टेललैंप्स, 18-इंच के अलॉय व्हील्स, पिछले हिस्से में लगी सीढ़ी, टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील और टो हुक जैसे कई आकर्षक पुर्जे दिए गए हैं।
सेफ्टी और इंजन दोनों तगड़े
2024 गुरखा ऑफरोड के 5 डोर मॉडल को 9-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टिल्ट और टेलिस्कोपिक अडजस्टेबल स्टीयरिंग, डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, टीयर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और शिफ्ट ऑन फ्लाई 4 व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। एसयूवी के साथ 2.6-लीटर का दमदार 4 सिलेंडर डीजल इंजन हदया गया है। ये 138 बीएचपी ताकत और 320 एनएम पीक टॉर्क बनाता है जो सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इसके केबिन में खूब सारी जगह और 233 मिमी जितना धाकड़ ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
