2023 TVS Apache RTR 310 की प्री-बुकिंग शुरू, इस तारीख को होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 25, 2023, 12:53 PM IST

TVS Motor Company ने नई Apache RTR 310 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू कर दी है और 3,100 रुपये टोकन देकर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी इस नई मोटरसाइकिल को देश में 6 सितंबर को लॉन्च करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 TVS Apache RTR 310
  • भारत में शुरू हुई बाइक की बुकिंग
  • 3,100 रुपये टोकन देकर करें बुक

New TVS Apache RTR 310 Bookings: टीवीएस मोटर कंपनी 6 सितंबर को नई टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 लॉन्च करने वाली है जिसकी प्री-बुकिंग्स भारत में शुरू कर दी गई है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले 3,100 रुपये के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नई बाइक का टीजर भी जारी किया है। 2023 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 एक प्रीमियम मोटरसाइकिल होगी और मार्केट में इसका जोरदार मुकाबला होने वाला है। लुक और स्टाइल के मामले में ये नई बाइक काफी आकर्षक नजर आ रही है और इसकी कीमत भी कुछ ज्यादा होगी।

2023 TVS Apache RTR 310 Bookings Open

पन ने पने ोशल मीिया प्लेटफर् नई ाइ का ीज भी ारी िय है

6 सितंबर को ग्लोबल डेब्यू

नई बाइक को दो हिस्सों में बंटी सीट दी जाने वाली है और इसका पिछला हिस्सा कुछ दबा हुआ होगा। भारत में इस बाइक को काफी पसंद किया जाता है और 6 सितंबर को थाईलैंड में इस बाइक का ग्लोबल डेब्यू होने वाला है। लॉन्च के बाद नई बाइक कंपनी की मौजूदा अपाचे आरआर 310 और बीएमडब्ल्यू मोटरराड की जी 310 आरआर के साथ बेची जाएगी। आक्रामक चेहरे के साथ नई बाइक को चौड़ा और तराशा हुआ फ्यूल टैंक, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी लाइटिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे।

End of Feed