खरीद ली ये बाइक तो पिछली सीट पर बैठना चाहेंगे आपके सभी दोस्त, दिखती है झकास

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 17, 2022, 11:31 AM IST

India Kawasaki Motors ने 2023 Ninja 650 मोटरसाइकिल लॉन्च की है जिसे कई सारे कॉस्मैटिक बदलावों के साथ मार्केट में लाया गया है. कंपनी ने इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 7.12 लाख रुपये रखी है और दिखने में ये काफी आक्रामक है.

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 कावासाकी निन्जा 650 लॉन्च
  • एक्सशोरूम कीमत 7.12 लाख रुपये
  • लुक में बहुत खूबसूरत है नई बाइक

2023 Kawasaki Ninja 650: इंडिया कावासाकी मोटर्स ने 2023 मॉडल निन्जा 650 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 7.12 लाख रुपये है. कंपनी ने इस अपडेटेड बाइक को इकलौते लाइम ग्रीन कलर में पेश किया है और 2023 वर्सिस 650 की तर्ज पर इसके साथ भी कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है. अपडेटेड बाइक के साथ दमदार जैडएक्स-10आर से प्रेरित ग्राफिक्स दिए गए हैं जो इसे आक्रामक और स्पोर्टी लुक देते हैं. यहां पैने ट्विन एलईडी हेडलैंप्स भी बाइक को मिले हैं.

2023 Kawasaki Ninja 650

ंप पडेट कलौ ्र ि

बाइक को मिला दमदार इंजन

कावासाकी निन्जा अपनी श्रेणी की सबसे संतुलित बाइक्स में काफी मशहूर है. इसके साथ पहले जैसा 649 सीसी लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 67.3 बीएचपी ताकत और 64 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है. अपडेट्स पर नजर डालें तो बदला हुआ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 4.3-इंच टीएफटी डिस्प्ले मिला है. बाइक को स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिली है जो राइडोलॉजी मोबाइल ऐप के जरिए काम करती है.

End of Feed