2023 Honda CB300R भारत में की गई लॉन्च, पिछले मॉडल से 37,000 रुपये सस्ती

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 16, 2023, 08:51 PM IST

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने त्योहारों का सीजन शुरू होते ही भारतीय मार्केट में 2023 CB300R कैफे रेसर लॉन्च कर दी है। नई बाइक की कीमत 2.40 लाख रुपये है जो पहले से 37,000 रुपये सस्ती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 होंडा CB300R भारत में लॉन्च
  • 2.40 लाख रुपये है एक्शोरूम कीमत
  • पिछले मॉडल से 37,000 रुपये सस्ती

2023 Honda CB300R: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 2023 मॉडल नई CB300R बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस नई कैफे रेसर मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 2.4 लाख रुपये रखी है जो पुराने मॉडल के मुकाबले 37,000 रुपये कम है। जानकारी के लिए बता दें कि इसके पिछले मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 2.77 लाख रुपये थी, हालांकि मुकाबले के लिहाज से अब भी ये कीमत कुछ ज्यादा है। होंडा टू-व्हीलर्स ने अब तक इस बाइक की कीमत घटाने के पीछे की वजह नहीं बताई है, लेकिन हमारा मानना है कि त्योहारी सन में बेहतर बिक्री के लिए ये कदम उठाया गया है।

2023 Honda CB300R Launched In India

हमारा मानना है कि त्योहारी सीजन में बेहतर बिक्री के लिए ये कदम उठाया गया है

क्या-क्या बदलाव हुए

नई मोटरसाइकिल के साथ कंपनी ने पहले जैसा 286 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है। ये इंजन 30.7 बीएचपी ताकत और 27.5 एनएम पीक टॉर्क बनाता है और ये 6-स्पीड गियरबॉक्स के अलावा असिस्ट और स्लिपर क्लच से लैस है। इस फुर्तीली बाइक का वजन सिर्फ 146 किग्रा है और इस श्रेणी की ये सबसे हल्की मोटरसाइकिल है। 2023 होंडा CB300R के अगले हिस्से में जहां 41 मिमी ब्रोन्ज यूएसडी फोर्क्स मिले हैं, वहीं पिछले हिस्से में अडजस्टेबल मोनोशॉक अब्सॉर्बर मिला है।

End of Feed