ऑटो न्यूज़

डाउन पेमेंट का जुगाड़ हो गया ना! लॉन्च को तैयार हैं 2023 टाटा सफारी और हैरियर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 16, 2023, 06:04 PM IST

Tata Motors 17 अक्टूबर को भारतीय मार्केट में 2023 Safari And Harrier लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इन दोनों के फेसलिफ्ट मॉडल को बड़े बदलावों के साथ पेश किया है जो इन्हें देखते ही साफ नजर आता है।

Image

लुक के अलावा फीचर्स के मामले में दोनों नई एसयूवी पहले से बहुत बदल गई हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 टाटा सफारी और हैरियर
  • 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च
  • बड़े बदलावों के साथ आ रहीं

2023 Tata Safari And Harrier: टाटा मोटर्स 17 अक्टूबर 2023 को नई हैरियर और सफारी एसयूवी भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इन दोनों कारों को बड़े बदलावों के साथ कुछ समय पहले ही पेश किया है। टाटा ने कुछ समय पहले ही इन दोनों से पर्दा हटाया है और लुक के अलावा फीचर्स के मामले में दोनों नई एसयूवी पहले से बहुत बदल गई हैं। इन दोनों के साथ अब एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी एडीएएस मिलेगा जो नए फीचर्स में सबसे बड़ा आकर्षण है। हालांकि इसकी तकनीक में संभावित रूप से कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां पहले ही तरह 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा।

कितनी बदली डिजाइन

नई टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट को नया लुक दिया गया है जो इन दोनों को देखते ही साफ हो जाता है। इन दोनों के साथ नई पेरामेट्रिक ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और कलेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई हैं। इन दोनों से ही इनका रोड प्रेजेंस पूरी तरह बदल गया है। इन दोनों के साथ कंपनी ने दोबारा डिजाइन किए हुए अलॉय व्हील्स लगाए हैं जिनसे ये और भी आकर्षक हो गई हैं। हालांकि रूपरेखा पर ध्यान दें तो ये पुराने मॉडल जैसी ही नजर आ रही है।

हर जगह एलईडी लाइट

2023 टाटा सफारी के अगले हिस्से में नई ग्रिल मिली है जो ब्रोन्ज फिनिश में आई है। इसके दोनों हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार दिया गया है जो वेलकम फंक्शन का काम करता है। अगले बंपर पर एलईडी हेडलैंप्स ने जगह बनाई है और एसयूवी का चेहरा दिखने में बहुत आकर्षक हो गया है। पिछले हिस्से में भी कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स देखने को मिले हैं जो सिक्वेंशियल फंक्शन वाले हैं। इसके अलावा रियर वाइपर के साथ वॉशर और पिछले टेलगेट को पूरी तरह घेरता एलईडी स्ट्राइप भी एसयूवी को दिया गया है।

फीचर्स और इंजन धांसू

नई सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ नया इंटरफेस, एंबिएंट लाइटिंग और दो स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों को फिर से पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड अगली सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरिफायर और एडीएएस हैं। एसयूवी को 2.0-लीटर डीजल इंजन मिला है जो 168 बीएचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स मिला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article