ऑटो न्यूज़

मुकाबले का बैंड बजाने आई 2023 Tata Safari, लुक और फीचर्स में सबको पीछे छोड़ा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 18, 2023, 11:00 AM IST

Tata Motors ने भारत में New Safari Facelift लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये है। कंपनी ने नई एसयूवी को बाहर और अंदर से बड़े स्तर पर बदला है, वहीं इसे नए फीचर्स भी मिले हैं।

Image

प मॉडल के लिए ये कीमत 25.49 लाख रुपये तक जाती है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 टाटा सफारी भारत में लॉन्च
  • 16.19 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • एसयूवी को मिली 5-स्टार सेफ्टी

2023 Tata Safari Facelift: टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में अपनी सबसे महंगी एसयूवी 2023 सफारी फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 25.49 लाख रुपये तक जाती है। नई सफारी के फेसलिफ्ट मॉडल को एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर और फीचर्स में बड़े बदलाव मिले हैं, हालांकि इसमें कोई तकनीकी बदलाव नहीं हुआ है और एसयूवी पहले जैसे इंजन के साथ आई है। चार वेरिएंट्स - स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और अकांप्लिश्ड में आई नई एसयूवी का मुकाबला भारत में महिंद्रा एक्सयूवी700, स्कॉर्पियो एन और ह्यून्दे एल्कजार जैसी गाड़ियों से शुरू हो गया है।

हर जगह एलईडी लाइट

2023 टाटा सफारी के अगले हिस्से में नई ग्रिल मिली है जो ब्रोन्ज फिनिश में आई है। इसके दोनों हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार दिया गया है जो वेलकम फंक्शन का काम करता है। अगले बंपर पर एलईडी हेडलैंप्स ने जगह बनाई है और एसयूवी का चेहरा दिखने में बहुत आकर्षक हो गया है। पिछले हिस्से में भी कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स देखने को मिले हैं जो सिक्वेंशियल फंक्शन वाले हैं। इसके अलावा रियर वाइपर के साथ वॉशर और पिछले टेलगेट को पूरी तरह घेरता एलईडी स्ट्राइप भी एसयूवी को दिया गया है।

सेफ्टी फीचर्स में तगड़ी

नई टाटा सफारी को जोरदार सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं और यही वजह है कि लॉन्च होते ही ग्लोबल एनकैप ने इसे सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग दी है। एसयूवी के महंगी वेरिएंट्स को 7 एयरबैग्स मिले हैं, वहीं बाकी सभी वेरिएंट्स को 6 एयरबैग्स के साथ आए हैं। इसके अलावा एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी नई सफारी को मिले हैं। बता दें कि 2023 टाटा हैरियर भी हाल में ग्लोबल एनकैप द्वारा आयोजित क्रैश टेस्ट से गुजरी है और इसे भी सेफ्टी के लिए पूरे 5 स्टार मिले हैं।

फीचर्स और इंजन धांसू

नई सफारी फेसलिफ्ट में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ नया इंटरफेस, एंबिएंट लाइटिंग और नया चार स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सबसे बड़ा आकर्षक फिर से पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड अगली सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरिफायर और एडीएएस हैं। एसयूवी को 2.0-लीटर डीजल इंजन मिला है जो 170 एचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स मिला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article