2023 Hero Xtreme 200S 4V हुई लॉन्च, पहले से ज्यादा दमदार इंजन और फीचर्स मिले

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 18, 2023, 07:31 PM IST

Hero MotoCorp ने भारत में नई 2023 Xtreme 200S 4V मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.41 लाख रुपये रखी गई है। नई मोटरसाइकिल फीचर्स और इंजन के मामले में पहले से बेहतर हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 Hero Xtreme 200S 4V
  • 1.41 लाख कीमत पर हुई लॉन्च
  • पहले से ज्यादा दमदार है इंजन

2023 Hero Xtreme 200S 4V: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नई एक्सट्रीम 200एस 4वी लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.41 लाख रुपये तय की गई है। इस नई मोटरसाइकिल को हालिया लॉन्च एक्सट्रीम 160आर 4वी की तर्ज पर फोर-वाल्व तकनीक दी गई है। ये नई तकनीक फुल फेयर्ड इस मोटरसाइकिल को ज्यादा ताकत के साथ पहले से बढ़े हुए फीचर्स भी देती है। बाइक का नया फोर-वाल्व वर्जन मार्केट में बिक रहे मौजूदा मॉडल के मुकाबले 6,000 रुपये महंगा है। लुक और स्टाइल के मामले में नई एक्सट्रीम 200एस 4वी पहले जैसी ही है।

2023 Hero Xtreme 200S 4V

लुक और स्टाइल के मामले में नई एक्सट्रीम 200एस 4वी पहले जैसी ही है

कितना दमदार है इंजन

नई हीरो एक्सट्रीम 200एस 4वी के साथ 200 सीसी का अपडेटेड 4-वाल्व सिंगल-सिलेंडर, ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक वाला ये इंजन 18.8 बीएचपी ताकत और 17.35 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। पिछले मॉडल के मुकाबले नई एक्सट्रीम 200एस 4वी का इंजन 6 प्रतिशत ज्यादा पावर और 5 प्रतिशत ज्यादा टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। कुल मिलाकर नई बाइक ना सिर्फ पहले से ज्यादा दमदार, बल्कि फुर्तीली भी हो गई है।

End of Feed