ऑटो न्यूज़

धाकड़ लुक और दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई ये शानदार कार, जानें कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 18, 2023, 01:28 PM IST

Porsche India ने 2023 Cayenne Facelift और 2023 Cayenne Coupe देश में लॉन्च कर दी हैं जिनकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.36 करोड़ रुपये है। पॉर्श ने इन कारों को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है, खासतौर पर फीचर्स में।

Image

पॉर्श कायेन और कायेन कूपे का चेहरा कुछ बदल गया है जिसमें अब नए एलईडी मेट्रिक्स हेडलाइट्स मिले हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 पॉर्श कायेन और कायेन कूपे लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.36 करोड़
  • जोरदार फीचर्स के साथ आई नई एसयूवी

2023 Porsche Cayenne: आलीशान लग्जरी कारें बनाने वाली पॉर्श ने भारतीय मार्केट में नई कायेन और कायेन कूपे फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। कंपनी ने जहां 2023 कायेन की एक्सशोरूम कीमत 1.36 करोड़ रुपये रखी है, वहीं कायेन कूपे फेसलिफ्ट के लिए ग्राहकों को 1.42 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। पॉर्श इंडिया जल्द इन दोनों लग्जरी कारों की डिलीवरी शुरू करने वाली है। फेसलिफ्ट मॉडल के लिए कार के साथ कई बदलाव पेश किए गए हैं जिनमें एक्सटीरियर के साथ केबिन और डैशबोर्ड अपडेट हुए हैं। पॉर्श कायेन और कायेन कूपे का चेहरा कुछ बदल गया है जिसमें अब नए एलईडी मेट्रिक्स हेडलाइट्स मिले हैं।

जोरदार फीचर्स से लैस एसयूवी

पॉर्श कायेन के पिछले हिस्से में भी कंपनी ने मामूली बदलाव किए हैं, यहां कार की नंबर प्लेट को टेलगेट से हटाकर इससे निचले हिस्से में रियर बंपर पर लगाया गया है। कार की कनेक्टेड एलईडी टेललाइट को भी रिप्रेश किया गया है और इसके बीच में पॉर्श का लोगो लगाया गया है। सबसे बड़े बदलाव केबिन में हुए हैं जिसमें अब कायेन के साथ तीन स्क्रीन वाला डैशबोर्ड मिला है। इन तीनों में पहला स्क्रीन 12.6-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, दूसरा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और तीसरा 10.9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम है जो वैकल्पिक है।

तूफानी रफ्तार वाली है कार

2023 पॉर्श कायेन और कायेन कूपे के साथ 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी6 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ये दमदार इंजन 353 पीएच ताकत और 500 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, हालांकि कंपनी ने इस बार भी कायेन के साथ हाइब्रिड इंजन उपलब्ध नहीं कराया है। भारत में कार का मुकाबला रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी क्यू8, मर्सिडीज-बेंज जीएलई जैसी अन्य कारों से होने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article