ऑटो न्यूज़

रेनॉ ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, कंपनी सभी लोगों के लिए लेकर आई रेनॉ मॉनसून कैंप

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 18, 2023, 10:20 PM IST

Renault India ने अपने ग्राहकों के लिए Renault Monsoon Camp आयोजित किया है जो 17 जुलाई से 23 जुलाई तक चलाया जा रहा है। इसमें रेनॉ कार उपभोक्ताओं के वाहनों की विस्तार से जांच और मरम्मत का काम किया जाने वाला है।

Image

रेनो इंडिया की सभी डीलरशिप पर 17 से 23 जुलाई 2023 तक ये मानसून कैंप लगाए जाएंगे।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रेनॉ लेकर आई मॉनसून कैंप
  • ग्राहकों को मिलेगा बड़ा लाभ
  • बारीकी से होगी गाड़ी की जांच

Renault Monsoon Camp: भारत में प्रमुख यूरोपियन ब्रैंड रेनो इंडिया ने उपभोक्ताओं की संतुष्टि को बढ़ाने और उन्हें ब्रैंड ओनरशिप का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को बरकरार रखते हुए, देश में ऑफ्टर-सेल्‍स सर्विस की पहल के रूप में “रेनो मॉनसून कैंप” लगाने की घोषणा की। भारत के सभी हिस्सों में रेनो इंडिया की सभी डीलरशिप पर 17 से 23 जुलाई 2023 तक ये मानसून कैंप लगाए जाएंगे। मॉनसून कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य गाड़ियों की आदर्श परफॉर्मेंस सुनिश्चित करना है, जो बारिश के मौसम के लिहाज से बहुत जरूरी है। इस कैंप में रेनो के मालिकों को रेनो इंडिया की ओर से तय किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार कार की कॉम्‍प्‍लीमेंटरी जांच पेश की जाएगी। इसमें कार के सभी प्रमुख फंक्शंस की विस्तृत जांच की जाएगी। बारिश के मौसम में सुरक्षित और बिना किसी समस्या के कार ड्राइविंग के लिए वाहनों की जांच कुशल और प्रशिक्षित सर्विस टेक्नीशियंस द्वारा की जाएगी।

उपभोक्ताओं को संतुष्टि प्रदान करना प्राथमिकता

रेनो इंडिया में सेल्स और मार्केटिंग विभाग के वाइस प्रेसिडेंट श्री सुधीर मल्होत्रा ने इस पहल के बारे में बताते हुए कहा, “हम देश भर में अपने मूल्यवान उपभोक्ताओं के लिए “रेनो मानसून कैंप” की शुरुआत कर हम बेहद उत्साहित हैं। रेनो में हमारी प्राथमिकता उपभोक्ताओं को संतुष्टि प्रदान करना और ब्रैंड के स्वामित्व का असाधारण अनुभव सुनिश्चित करना है। मॉनसून कैंप लगाने के पीछे हमारा उद्देश्य चुनौतीपूर्ण बारिश के मौसम में रेनो वाहनों की सुरक्षा और परफॉर्मेंस को आदर्श बनाना है। अपने प्रशिक्षित टेक्नीशियंस की ओर से किए जाने वाले कार की पूरक जांच, आकर्षक ऑफर्स और दिलचस्प गतिविधियों के साथ हम उपभोक्ताओं को न भूलने वाला यादगार अनुभव प्रदान करते हैं।”

10 फीसदी डिस्काउंट

हफ्ते भर की लंबी पहल के दौरान डीलर्स की शॉप पर आने वाले उपभोक्ता आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। इसमें चुनिंदा पार्ट्स पर 10 फीसदी डिस्काउंट, चुनिंदा एक्सेसरीज पर 50 फीसदी छूट के अलावा लेबर चार्ज पर 15 फीसदी की छूट मिल सकती है। इसके अलावा माई रेनो कस्टमर्स (एमवाईआर) को चुनिंदा पार्ट्स और एक्सेसरीज पर पांच फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। चुनिंदा टायर ब्रैंड्स और कॉम्पिलिमेंट्री कार टॉप वॉश पर स्पेशल ऑफर्स मिलेंगे। रेनो इडिया में “रेनो सिक्योर” और “रेनो असिस्ट” पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, जोकि एक्‍सटेंडेड वॉरंटी और रोड साइड असिस्टेंस की पेशकश करता है। कार के चेकअप की संपूर्ण सुविधाओं और स्पेशल ऑफर्स के साथ उपभोक्ताओं के लिए कई मजेदार गतिविधियां होगी, जिसमें उन्हें उपहार मिलने की गारंटी होगी, जिससे उन्हें बेहतरीन और यादगार अनुभव मिलेगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article