ऑटो न्यूज़

इंडियन आर्मी की महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक देख हो जाएंगे फिदा, जानदार लुक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 17, 2023, 10:03 PM IST

Mahindra & Mahindra बहुत जल्द Indian Army को नई Scorpio Classic का दूसरा लॉट देने वाली है जिसमें 1,850 गाड़ियों शामिल हैं। सेना को मिलने वाली एसयूवी का रंग आर्मी ग्रीन है जो इस गाड़ी पर बहुत जंच रहा है।

Image

कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडियम आर्मी को मिलने वाला ये दूसरा लॉट भी पहले जैसा ही होगा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन आर्मी की महिंद्रा स्कॉर्पियो
  • दूसरा बैच सौंपने को तैयार महिंद्रा
  • दिखने में गजब है 2023 स्कॉर्पियो

Indian Army Mahindra Scorpio: महिंद्रा की गाड़ियां इंडियन आर्मी को शुरू से काफी पसंद हैं और सेना की ओर से 1,850 नई स्कॉर्पियो क्लासिक का ऑर्डर महिंद्रा को दिया गया है। ये दूसरा लॉट है जो इंडियन आर्मी खरीदने वाली है, इससे पहले महिंद्रा ने जनवरी 2023 में ही 1,470 स्कॉर्पियो क्लासिक सेना को सौंपी है। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी के पहले लॉट में महिंद्रा का पुराना लोगो दिया गया है, इसके अलावा सामान्य रूप से इसे 4-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडियम आर्मी को मिलने वाला ये दूसरा लॉट भी पहले जैसा ही होगा।

क्या इस बार मिलेगा नया लोगो

माना जा रहा है कि स्कॉर्पियो क्लासिक के दूसरे लॉट में एसयूवी के साथ महिंद्रा का नया लोगो मिल सकता है। इसके अलावा स्कॉर्पियो क्लासिक नेमप्लेट भी कार को मिल सकती है और यहां दोबारा 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की पूरी संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से नई स्कॉर्पियो इंडियन आर्मी के बेड़े की आईकॉनिक मारुति सुजुकी जिप्सी की जगह लेगी। जिप्सी दो दशक से भी ज्यादा समय से सेना की सवारी बनी हुई है।

टाटा की कारें भी खरीद रही सेना

इंडियन आर्मी सिर्फ महिंद्रा ही नहीं, टाटा मोटर्स की कारें भी खरीद रही है। इनमें जहां आर्मी ने टाटा जेनन पिक-अप और खासतौर पर बनी टाटा सफारी स्टॉर्म खरीदी है, वहीं इंडियन एयर फोर्स ने कुछ समय पहले ही 12 टाटा जेनन ईवी अपने बेड़े में शामिल की हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के साथ कंपनी ने दमदार और अपडेटेड 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया है जो 130 एचपी ताकत बनाता है। उम्मीद यह भी है कि महिंद्रा पुराना वाला इंजन भी स्कॉर्पियो क्लासिक को दे सकती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article