गाड़ियों में पड़ेगा 100% शुद्ध इथेनॉल! क्या है नया E100 Fuel और इससे आपको क्या फायदा होगा

100 percent pure ethanol for cars: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच वैकल्पिक ईंधन की राह तैयार हो रही है। देश में अब E100 फ्यूल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

100 percent pure ethanol for cars: जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल की कीतमें लगातार बढ़ रही हैं वहीं दूसरी ओर भारत के कदम अब पारंपरिक पेट्रोल और डीजल से आगे बढ़कर वैकल्पिक ईंधन की ओर बढ़ रहे हैं। इसी दिशा में अब E100 फ्यूल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियां इसे भविष्य का ईंधन मान रही हैं। E20 फ्यूल के बाद अब E100 को लेकर तैयारी तेज हो रही है। माना जा रहा है कि इससे भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता कम हो सकती है और ग्राहकों को भी लंबे समय में फायदा मिल सकता है। इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करेंगे कि E100 फ्यूल क्या है और यह ग्राहकों के लिए किस तरह फायदेमंद साबित हो सकता है-

E100 Fuel

E100 Fuel (Photo: AI Generated Image)

क्या है E100 Fuel?

E100 एक हाई-इशेनॉल फ्यूल ब्लेंड है, जिसका मतलब है कि इस फ्यूल में पूरी तरह से इथेनॉल का इस्तेमाल होता है। आमतौर पर इसमें 95 से 100 प्रतिशत तक Ethanol होता है। भारत में इंडियन ऑयल की ओर से पेश किए गए Ethanol 100 Fuel में करीब 93 से 93.5 प्रतिशत इथेनॉल, लगभग 5 प्रतिशत पेट्रोल और थोड़ी मात्रा में को-सॉल्वेंट मिलाया जा रहा है ताकि फ्यूल ज्यादा सुरक्षित और स्थिर बना रहे। इस फ्यूल को खासतौर पर Flex-Fuel Vehicles (FFVs) के लिए तैयार किया गया है। फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल यानी ऐसे वाहन जो अलग-अलग इथेनॉल ब्लेंड पर चल सकते हैं। यानी भविष्य में कार कंपनियों को कार के लिए ऐसे इंजन बनाने पर ध्यान देना होगा, जो E85 और E100 जैसे फ्यूल को इस्तेमाल कर सके।

End of Feed