US: सिख स्टूडेंट ने विवि में कृपाण उतारने से की न तो हथकड़ी लगा साथ ले गई पुलिस, VIDEO वायरल; BJP ने उठाए सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2022, 08:36 AM IST

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कैंपस पुलिस और विवि प्रशासन से माफी मांगने के लिए कहा। 

google

अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में सिख स्टूडेंट को कृपाण को लेकर हिरासत में ले लिया गया। उसने इसे उतारने से इन्कार किया तो पुलिस वाले ने उसे हथकड़ी लगाई और साथ ले गया। मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी की ओर से इस मसले पर सवाल उठाए गए। 

US: सिख स्टूडेंट ने विवि में कृपाण उतारने से की न तो हथकड़ी लगा साथ ले गई पुलिस, VIDEO वायरल; BJP ने उठाए सवाल
Photo Credit: ANI

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह पूरा मामला यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना (University of North Carolina) का है। आरोप है कि 22 सितंबर, 2022 को कैंपस में यह छात्र कृपाण (सिख धर्म में पवित्र चीज और सिखों के पांच ककार/मर्यादाओं का एक हिस्सा) धारण किए था। सोशल मीडिया पर मामले से जुड़े वायरल वीडियो में पुलिस वाला कृपाण उतारने का प्रयास करते भी दिखा था, पर छात्र ने जब उसे छूने से मना किया तो उसने उसे हिरासत में ले लिया।

End of Feed