सर्जरी में 'चमत्कार', मनुष्य में पहली बार सूअर का हृदय सफलतापूर्वक हुआ प्रत्यर्पित   

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2022, 07:28 AM IST

Implantation of Pig Heart In Human : बेनेट में सू्अर का हृदय प्रत्यर्पित करने वाले डॉक्टर बार्टले ग्रिफिथ ने कहा कि सर्जरी के क्षेत्र में यह एक बड़ी सफलता है। इससे अंगदान की समस्या को दूर करने में चिकित्सा क्षेत्र एक कदम आगे बढ़ा है।

google

वाशिंगटन : अमेरिका के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति में आनुवांशिक रूप से संवर्धित सूअर के हृदय को सफलतापूर्वक एक व्यक्ति में प्रत्यर्पित किया है। चिकित्सा क्षेत्र में इस तरह का यह पहला प्रत्यर्पण माना जा रहा है। समझा जाता है कि इससे अंग दान की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने अपने बयान में सोमवार को कहा कि प्रत्यर्पण की यह 'ऐतिहासिक' प्रक्रिया शुक्रवार को पूरा हुई। 

सर्जरी में 'चमत्कार', मनुष्य में पहली बार सूअर का हृदय सफलतापूर्वक हुआ प्रत्यर्पित   
Photo Credit: PTI

डेविड बेनेट में लगा सूअर का हृदय

रिपोर्ट के मुताबिक जिस व्यक्ति में यह प्रत्यर्पण हुआ उसका नाम डेविड बेनेट है। प्रत्यर्पण के बाद बेनेट के स्वास्थ्य में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। बेनेट में सूअर का हृदय कैसे काम कर रहा है, इसे देखने के लिए उसके स्वास्थ्य की सावधानी पूर्वक निगरानी की जा रही है। सर्जरी के एक दिन पहले मैरीलैंड के निवासी डेविड ने कहा, 'इस प्रत्यर्पण को लेकर जीने और मरने जैसी बात थी। मैं जीना चाहता हूं।  मैं जानता हूं कि यह अंधेरे में गोली चलाने जैसा है लेकिन यह मेरा अंतिम विकल्प था।'

End of Feed